06 June, 2026 (Saturday)

24 घंटों में 64,527 लोगों ने दी कोरोना महामारी को मात, देश में हैं 6,12,868 सक्रिय मामले

नई दिल्ली,  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह देश में कोविड-19 महामारी का आंकड़ा जारी किया। इसके अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान देश में 51,667 नए मामले आए और 1,329 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक कुल कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3,01,34,445 हो गया है और मरने वालों की संख्या 3,93,310 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 64,527 है। इसके बाद अब तक देश में स्वस्थ हो कुल डिस्चार्ज हुए संंक्रमितों का आंकड़ा 2,91,28,267 हो गया है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,12,868 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हो गया है।

बुधवार को भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ से अधिक हो गया था। पिछले दो महीनों में यह लगातार आठवां दिन है जब संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 2 हजार से कम दर्ज किया गया है। कोविड-19 के तीन करोड़ से अधिक संक्रमितों के साथ भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है। पिछले 50 दिनों में भारत में 1 करोड़ संक्रमण के मामले बढ़े हैं। यह लगातार 18वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 23 मार्च को देश में 47,262 मामले आए जबकि 22 जून को 42,640 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 8 लाख से नीचे चला गया है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई जानकारी की माने तो दुनिया में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 179,928,730 हो गया है और मरने वालों का वैश्विक आंकड़ा 3,898,531 है। दुनिया के सभी देशों में सबसे बुरा हाल अमेरिका का है। यहां अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,590,360 हो गई है और मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 603,149 है।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed