22 June, 2026 (Monday)

Cocktail 2: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ बनी तबाही, बॉक्स ऑफिस पर हुई बल्ले-बल्ले, 100 करोड़ से बची है बस थोड़ी दूरी

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और इसने तीन ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर ली है।
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, इसके बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर दम भरती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब अपना पहला वीकेंड भी पूरा कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिससे पता चलता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 50 करोड़ क्लब और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी कर ली है।
‘कॉकटेल 2’ डे 3 कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, शाहिद, रश्मिका और कृति की ‘कॉकटेल 2’ ने तीसरे दिन 17.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किा। इसी के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ पहुंच गया है। भारत के साथ-साथ ये फिल्म विदेशों में भी धूम मचाती नजर आ रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेकशन की बात करें तो दुनियाभर में ‘कॉकटेल 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 76.26 करोड़ हो गया है। लेकिन, अब सबकी नजर फिल्म के मंडे कलेक्शन पर टिकी है।

शनिवार के मुकाबले कमाई में बढ़ोत्तरी
‘कॉकटेल 2’ के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13.50 करोड़ के साथ ओपनिंग की और दूसरे दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 16.25 करोड़ कमाए और दुनियाभर में ये कलेक्शन 50.95 करोड़ पहुंच गया। अब तीसरे दिन की कमाई के साथ ‘कॉकटेल 2′ ने साबित कर दिया है कि ये बॉक्स ऑफिस पर’कॉकटेल 2’ के बारे में
कॉकटेल 2 की बात करें तो ये 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। पहले भाग में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में थे और 19 जून को रिलीज हुई फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं। लंदन और केप टाउन की खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई ये फिल्म एक रोमांटिक लव ट्रायंगल है।

कॉकटेल 2 की कहानी
कहानी कुणाल, दीया और एली के इर्द-गिर्द घूमती है। कुणाल और दीया कॉलेज के समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शादी को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हैं। सिसिली की छुट्टियों के दौरान उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली से होती है, जो उनके साथ घूमने निकल पड़ती है। वहीं दीया को शक है कि कुणाल प्यार नहीं बल्कि मजबूरी के चलते उससे शादी कर रहा है, जिसके चलते वह अपनी दोस्त एली की मदद मांगती है और उसे कुणाल से फ्लर्ट करने को कहती है। इसके बाद दीया, कुणाल और एली की जिंदगी उन्हें किस मोड़ पर लेकर जाती है, ये जानने के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं। जल्दी ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है और क्रिटिक्स से मिले मिक्स्ड रिव्यूज का इस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed