07 September, 2026 (Monday)

CM विजय ने विधानसभा में दे दी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘मेरी जीत के पीछे महिलाएं मुख्य वजह, अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा’

CM विजय ने विधानसभा में दे दी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘मेरी जीत के पीछे महिलाएं मुख्य वजह, अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा’
तमिलनाडु में विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय विपक्षी दलों पर बुरी तरह से भड़क उठे हैं। विजय ने विधानसभा में कहा कि लोगों ने अन्ना, एमजीआर, एनटीआर और अब विजय जैसे नेताओं को जनादेश दिया है। विजय ने इस दौरान ये भी कहा कि उनकी जीत के पीछे मुख्य वजह महिलाएं हैं और वे उनके खिलाफ अभद्र भाषा नहीं बर्दाश्त करेंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कहा- “मेरी राजनीतिक जीत के पीछे महिलाएं मुख्य वजह हैं। मैं महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा। राजनीतिक आलोचना तीखी हो सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में DMK पर भी बड़े आरोप लगाए। सीएम विजय ने कहा- पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके सहयोगियों ने TASMAC की हर शॉप से 10 से 100 रुपये तक की वसूली की। उन्हें करूर गैंग कहा जाता था। उन्होंने सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जहां पर भी DMK है वहां गलत काम होंगे ही। जहां भी DMK मौजूद है, वहां गलत काम होते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *