05 June, 2026 (Friday)

दिल्ली में ‘चाइनीज मांझा’ बना जानलेवा, परिवार संग बाइक पर जा रहे 5 साल के बच्चे की कटी गर्दन, मौके पर मौत

चाइनीज मांझा के धार इतनी तेज थी की बच्चे के गले में लगते ही उसकी गर्दन कट गई। मौके पर मौजूद लोग ये देख कर दंग रह गए। पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास ‘चाइनीज मांझे’ की चपेट में आने से मासूम बच्चे की गर्दन कट गई। चाइनीज मांझे के चलते मासूम बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
परिजनों में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, करीब 5 साल का बच्चा अपने परिवार के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी अचानक रास्ते में पड़े खतरनाक मांझे से उसका गला कट गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इलाके में प्रतिबंधित ‘चाइनीज मांझा’ आया कहां से। इसका इस्तेमाल कौन लोग कर रहे हैं। दुकानदार से लेकर इलाके के लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *