07 March, 2026 (Saturday)

Chandra Grahan Sutak Time: चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे से लग रहा है? नोट कर लें सही टाइमिंग

Chandra Grahan Sutak Time (चंद्र ग्रहण सूतक समय 2026): चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है। हिंदू परंपरा में इस दौरान शुभ कार्य टालने की सलाह दी जाती है। जानिए 3 मार्च 2026 के चंद्र ग्रहण का सूतक कब से लग रहा है।
Chandra Grahan Sutak Time (चंद्र ग्रहण सूतक समय 2026): ग्रहण का सूतक काल लगते ही सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। कहते हैं इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा काफी बढ़ जाती है और ऐसे में इस समय पर किए गए शुभ कार्यों के सफल होने की संभावना काफी कम हो जाती है। यही कारण है कि सूतक काल में विवाह, गृह प्रवेश, मूर्ति पूजा, यात्रा इत्यादि से जुड़े मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। सूतक की समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ ही होती है। चलिए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण सूतक टाइम 2026 (Chandra Grahan 2026 Sutak)
दिल्ली – 09:39 AM से 06:46 PM तक
नोएडा – 09:38 AM से 06:46 PM तक
मथुरा – 09:37 AM से 06:46 PM तक
भोपाल – 09:37 AM से 06:46 PM तक
लखनऊ – 09:23 AM से 06:46 PM तक
पटना – 09:06 AM से 06:46 PM तक
मुंबई – 09:39 AM से 06:46 PM तक
चंडीगढ़ – 09:41 AM से 06:46 PM तक
शिमला – 09:40 AM से 06:46 PM तक
जयपुर – 09:44 AM से 06:46 PM तक
वाराणसी – 09:15 AM से 06:46 PM तक
रायपुर – 09:13 AM से 06:46 PM तक
बेंगलुरु – 09:33 AM से 06:46 PM तक
चेन्नई – 09:22 AM से 06:46 PM तक
हैदराबाद – 09:31 AM से 06:46 PM तक
ईटानगर – 08:33 AM से 06:46 PM तक
कोलकाता – 08:52 AM से 06:46 PM तक
भुवनेश्वर – 09:02 AM से 06:46 PM तक
नागपुर – 09:29 AM से 06:46 PM तक
अहमदाबाद – 09:39 AM से 06:46 PM तक
रांची – 09:05 AM से 06:46 PM तक
सूतक काल में क्या न करें (Sutak Kaal Mein Kya Na Kare)
सूतक काल में शुभ कार्य न करें।
पूजा-पाठ और मूर्ति स्पर्श न करें।
भोजन न पकाएं और न ही ग्रहण करें।
गर्भवती महिलाएं नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
यात्रा और नए कार्य की शुरुआत करने से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed