05 June, 2026 (Friday)

ताज होटल में CBI की दबिश, डाक विभाग के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बीजापुर(ईएमएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बीजापुर नगर में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने ताज होटल में छापा मारकर डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब-डिवीजन इंस्पेक्टर शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। छापेमारी के बाद सीबीआई टीम चारों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से डाक विभाग सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *