06 October, 2026 (Tuesday)

‘दीदी के बिग बॉस शो का टिकट बुक करो..’ दिल्ली प्रोटेस्ट में बस रोकने वाला पोज़ दे रही लड़की हो रही ट्रोल

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रोटेस्ट में बस रोकन वाला पोज़ दे रही लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में लड़की एक बस के ठीक सामने खड़ी होकर उसे रोकने की कोशिश करती दिख रही है। उसका पोज और अंदाज देखकर इंटरनेट यूजर्स ने इसे ‘मॉडल पोज’ करार दिया और जमकर मजाक उड़ाया। कई लोगों ने कहा कि अब प्रदर्शन भी वायरल होने और फेम पाने का जरिया बन गया है।

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
यह क्लिप एक्स यूजर @ojasbhandarii ने शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अब हर व्यक्ति इस मॉडल पोज करके वायरल होने की कोशिश कर रहा है और यह बहुत परेशान करने वाला हो गया है। कृपया बंद करो।” वीडियो में महिला बस के सामने डटी हुई नजर आती है। प्रदर्शन जारी रहने के दौरान वह वाहन को रोकने का प्रयास करती दिखती है। उसका स्टांस और पोश्चर ही चर्चा का केंद्र बन गया।
‘दीदी के बिग बॉश शो का टिकट जल्दी बुक करो’
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने पोज़ का जमकर मजाक उड़ाया। कई कमेंट्स में बिग बॉस का जिक्र भी आया। एक यूजर ने साफ कहा, “हर कोई ‘गाड़ी रोको’ स्टंट करके बिग बॉस का टिकट चाहता है।”

किसी ने मजाक में लिखा कि प्राइवेट बस और पुलिस वैन का फर्क भी नहीं पता।

एक अन्य ने कहा, “यह इतना शर्मनाक और क्रिंज है। भारत में प्रदर्शन अब इंस्टा स्टोरी मैक्सिंग और जल्दी फेम पाने का जरिया बन गए हैं। असल में कुछ हासिल करने की कोई परवाह नहीं।”

एक यूजर ने तो मज़ाक में यह भी कह दिया कि लोग विरोध प्रदर्शन को रियलिटी टेलीविजन के ऑडिशन में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, “कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम पर बैन लगा दो। फिर देखो ये विरोध प्रदर्शन कैसे खत्म हो जाते हैं। फिलहाल तो इनका कोई मकसद भी नहीं है। बस वायरल होने के लिए ऐसा किया जा रहा है।”
2 अक्टूबर को क्या हुआ था
जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा था। ऐसे में बस रोकने का यह दृश्य कई लोगों के लिए ‘हीरोइक’ लगा, तो कई के लिए सिर्फ कैमरे के लिए किया गया एक्ट। कुछ यूजर्स ने समर्थन में कहा कि वह साथियों को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाएं नकारात्मक रहीं। यह वीडियो प्रदर्शनों में सोशल मीडिया के प्रभाव पर फिर से बहस छेड़ गया है। कई लोग मानते हैं कि अब असली मुद्दे की बजाय वायरल मोमेंट्स और रील्स बनाने पर जोर बढ़ गया है। कुछ ने सुझाव दिया कि प्रदर्शनों में फोटोग्राफी या रील्स पर पाबंदी लगानी चाहिए ताकि असली मकसद पर फोकस रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *