02 July, 2026 (Thursday)

भाजपा प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आज एक PC करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने किच्छा स्थित खान फार्म विवाद को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा पर यह आरोप लगाया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।
ऊधम सिंह नगर में किच्छा में एक फार्म है जिसको लेकर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल वहां स्थित 4 एकड़ के खान फार्म को लेकर आज भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उस PC में उन्होंने वाड्रा परिवार और विशेषतौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक विधायक कुछ लोगों के साथ उस फार्म पर गए और वहां रह रही बुजुर्ग महिला को फार्म खाली करने के लिए धमकाया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि PC में प्रदीप भंडारी ने क्या कुछ कहा।

प्रदीप भंडारी ने क्या आरोप लगाया?
PC में बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘सायरा वाड्रा जो प्रियंका वाड्रा की जेठानी हैं, वो इस (खान फार्म) जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं। जब यह लैंड एक सिबिल डिस्प्यूट है और यह बात गांधी-वाड्रा परिवार को समझ आ गया है कि कानूनी तौर पर इस 4 एकड़ की जमीन पर सायरा वाड्रा कब्जा नहीं कर सकती हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के किच्छा विधायक और प्रियंका वाड्रा के करीबी तिलक राज बेहड़ कल देर रात को 100 लोगों के साथ उस जमीन पर जाते हैं और वहां जो 90 वर्षीय महिला है, उन्हें धमकाते हैं कि अगर उन्होंने यह जमीन खाली नहीं की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। यह आरोप खुद उस महिला यानी नसरीन खान ने लगाया है।’

नसरीन खान ने क्या आरोप लगाया?
भाजपा प्रवक्ता के आरोपों के मुताबिक इस मामले में आरोप लगाते हुए नसरीन खान ने कहा, ‘मैं अपने फार्म पर मौजूद हूं। यहां कुछ लोग आए हैं जो कांग्रेस के हैं और वो कोशिश कर रहे हैं कि मेरी जमीन का कब्जा वाड्रा परिवार को दे दें।’ प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि उन्होंने यानी नसरीन खान ने सायरा वाड्रा का नहीं बल्कि वाड्रा परिवार का नाम लिया है। हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस का कोई नेता 100 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ किसी भूमि पर जाता है तो वो सायरा वाड्रा के फोन पर नहीं जाएगा तो सवाल यह है कि प्रियंका वाड्रा ने इस विधायक को फोन किया और कहा कि किसी भी कीमत पर सायरा वाड्रा को इस जमीन का कब्जा दिलाओ? प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, ‘हम प्रियंका वाड्रा से यह सवाल पूछना चाहते हैं कि अपनी जेठानी को एक जमीन दिलाने के लिए ये गांधी-वाड्रा परिवार किस हद तक जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed