बिहार पुलिस भर्ती परीक्षाः अभ्यर्थियों के 16-17 जून को चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें रूट-टाइमटेबल
भारतीय रेलवे ने परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दानापुर डिवीज़न और समस्तीपुर डिवीज़न से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
पटनाः बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने परीक्षा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को संभालने के लिए 16 और 17 जून को पूरे बिहार में कई स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह फ़ैसला प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। इन अतिरिक्त सेवाओं का मकसद उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना और साथ ही नियमित यात्री ट्रेनों पर दबाव कम करना है।
इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, पटना-गया, नवादा-गया, बख्तियारपुर-राजगीर और झाझा-क्यूल-गया समेत कई रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन सेवाओं से बिहार के अलग-अलग जिलों से यात्रा करने वाले हजारों उम्मीदवारों को फायदा होने की उम्मीद है, खासकर उन्हें जो गया और आस-पास की जगहों पर परीक्षा केंद्रों के लिए जा रहे हैं।
16 जून की रात पटना एवं पटना साहिब क्षेत्र से सीमांचल, मिथिलांचल, चंपारण और मगध क्षेत्र के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, किशनगंज, अररिया और नौगछिया से भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये सभी ट्रेनें बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के लिए चलेंगी। इसी तरह 17 जून को परीक्षा संपन्न होने के बाद भी वापसी के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
16 जून को स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल
पाटलिपुत्र से रात 8 बजे किशनगंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलायी जाएगाी ।
पटना से रात 9 बजे नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया के रास्ते चलायी जाएगी ।
पाटलिपुत्र से रात 10 बजे अररिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलायी जाएगी ।
पाटलिपुत्र से रात 11 बजे नवगछिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते चलायी जाएगी ।
पटना से 11.30 बजे भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलायी जाएगी।
17.06.2026 को चलायी जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें:
पटना से सुबह 7.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।
बक्सर से दोपहर 1.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।
बक्सर से शाम 6 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।
किऊल से दोपहर 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, नवादा चलायी जाएगी ।
गया से शाम 5.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया नवादा, शेखपुरा चलायी जाएगी ।
बख्तियारपुर से सुबह 8 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी ।
राजगीर से दोपहर 1 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलायी जाएगी ।
बख्तियारपुर से शाम 3.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी ।
राजगीर से शाम 6.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलायी जाएगी ।
परेशानी से बचने के लिए समय से पहले पहुंचे
रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन पहुंचें और यात्रा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें। रेलवे अधिकारियों ने भरोसा जताया कि अतिरिक्त सेवाओं से स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ काफी कम होगी, जिससे परीक्षा की अवधि के दौरान परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों और रेगुलर यात्रियों, दोनों को फायदा होगा।
