10 March, 2026 (Tuesday)

Bihar News : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में आज निर्मली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश, सुपौल को मिलेगी 569 करोड़ की सौगात

राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार दौरे पर हैं। इस दौरे को समृद्धि यात्रा नाम दिया गया है। यात्रा के तीसरे चरण में आज नीतीश कुमार सुपौल जिले के निर्मली में 213 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद है।
कार्यक्रम में जिले को मिलेगी बड़ी सौगात
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री नीतीश निर्मली अनुमंडल कार्यालय में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद निर्मली स्थित रिंग बांध के जीर्णोद्धार कार्य और परिसर में लगे स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान 569.36 करोड़ रुपए की 213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 434.46 करोड़ रुपए की 84 योजनाओं का शिलान्यास और 134.89 करोड़ रुपए की 129 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसके बाद अनुमंडल सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करके लोगों से जनसंवाद करेंगे।
दोपहर बाद का कार्यक्रम
निर्मली कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नितीश दोपहर 1:22 बजे मधेपुरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मधेपुरा प्रशासन द्वारा जिले की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दौरे से पहले अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री के निर्मली दौरे के मद्देनजर सोमवार को डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सफल और सुरक्षित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। चर्चा में डीएम ने CM के रूट चार्ट, आगमन-प्रस्थान, कार्यक्रम स्थल, यातायात नियंत्रण, वीआईपी रूट आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में संबंधित अधिकारिओं को सख्त निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बैठक में कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई आदि सभी व्यवस्थाों को पूरा करने का निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में डीएम और एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मदारी से काम करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *