Bihar Hijab Controversy: 3 लाख, मनचाही पोस्टिंग, फ्लैट… हेमंत सरकार ने डॉ नुसरत के सामने खोल दिया पिटारा
बिहार हिजाब विवाद से सुर्खियां बटोरने वाली डॉ नुसरत परवीन को झारखंड सरकार ने सरकारी नौकरी का ऑफर दिया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उन्हें मनचाही पोस्टिंग, सैलरी समेत कई लुभावने प्रस्ताव दिए हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री के हिजाब खींचने से चर्चा में आईं महिला डॉक्टर नुसरत परवीन को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर इरफान अंसारी ने नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी जॉब का खुला ऑफर दिया है. इरफान अंसारी ने ये साफ किया है कि अगर वो झारखंड आती हैं, तो उन्हें अच्छी सैलरी के साथ पूरी सुरक्षा और सम्मान भी मिलेगा.
नुसरत को क्या-क्या देगी झारखंड सरकार?
इरफान अंसारी ने ये ऐलान किया है कि अगर नुसरत परवीन झारखंड में नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार कर लेती हैं तो उन्हें तीन लाख रुपये सैलरी हर महीने दी जाएगी. साथ ही झारखंड सरकार उन्हें मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए एक सरकारी फ्लैट की सुविधा भी देगी. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के सम्मान के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करती.
