05 June, 2026 (Friday)

मौत से पहले अक्षय कुमार संग की 12 मूवी, ‘भूत बंगला’ में भी किया काम, हर किरदार से जीता दिल

असरानी के निधन के बाद उनकी अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ 16, अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था।
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें दिग्गज अभिनेता असरानी ने अपनी अंतिम भूमिका निभाई है। ये फिल्म असरानी की मौत के 6 साल बाद रिलीज हुई है। दोनों ने लगभग 12 फिल्मों में साथ काम किया है, जो लोगों की आज भी फेवरेट बनी हुई है। ये जोड़ी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए बहुत पसंद की जाती है। आज भेल ही असरानी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका हर किरदार‌ हमारे दिलों में बसा हुआ है।

मौत के बाद रिलीज हुई एक्टर की फिल्म
असरानी का निधन 20 अक्टूबर, 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में दोपहर के समय अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। वे फिल्मों में अपने किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से पेश करते थे कि लोग आज भी उनकी शानदार एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते हैं। अब दिवंगत एक्टर असरानी अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में है, जो उनके मौत के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

असरानी-अक्षय कुमार की फिल्में
असरानी और अक्षय कुमार ने पिछले कुछ वर्षों में कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर की है। दोनों साथ में ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘गरम मसाला’, दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’, ‘वेलकम’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’ और ‘बोल बच्चन’ शामिल हैं। वे हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ में भी एक साथ नजर आए।
अक्षय कुमार ने असरानी के लिए शेयर कि खास पोस्ट
अक्षय कुमार ने असरानी एक साथ बैठे हुए, एक फोटो शेयर की, जिसमें दिवंगत एक्टर चुपचाप अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती… एक पूरी यात्रा को समेटती है, ये पिक्चर हमारी भूत बंगला की शूटिंग से है… असरानी जी के साथ मेरी दूसरी आखिरी फिल्म। कुल 12 फिल्में हमने साथ की और हर एक में मैंने उनसे कुछ नया सीखा… हर बार यह एक मास्टरक्लास की तरह था। कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक मुश्किल काला है। असरानी जी उसके उस्ताद और हमेशा रहेंगे।’ सुपरस्टार ने आगे लिखा, ‘भूत बंगला कल रिलीज हो रही है… मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक याद है… एक श्रद्धांजलि है… एक सलाम है उस लीजेंड को

असरानी जी, आप हमेशा याद आएंगे।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *