05 June, 2026 (Friday)

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान का बड़ा कदम, भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए लिया ये फैसला

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। 20 फरवरी 2026 को दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल कर दीं। यह सेवाएं बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की सरकार द्वारा दो महीने पहले निलंबित कर दी गई थीं।

भारत-बांग्लादेश वीजा सर्विस बहाल
बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा श्रेणियों को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें मेडिकल वीजा और पर्यटन वीजा भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में बिजनेस और वर्क वीजा पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी। इस कदम को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार के रूप में देखा जा रहा है, खासकर बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद।

क्या भारत भी बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं बहाल करेगा?
बांग्लादेश में भारत के वरिष्ठ कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने 19 फरवरी 2026 को बयान दिया कि बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भी सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं, जबकि ट्रेवल और अन्य वीजा श्रेणियों को फिर से बहाल करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित बताया।

बांग्लादेश में भारतीय हाई कमीशन पर हमले के बाद तनाव
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद राजनीतिक माहौल में बदलाव आया है। दिसंबर 2025 में कट्टरपंथी कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारतीय सहायक उच्चायोग पर हमले किए गए थे, और 21 दिसंबर से अगले आदेश तक भारतीय कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *