06 June, 2026 (Saturday)

‘विजय की पत्नी-बच्चों का तो सोचो’, तृषा कृष्णन पर फिर भड़कीं सिंगर सुचित्रा, ‘पैरासाइट’ से की थी एक्ट्रेस की तुलना

सिंगर सुचित्रा लगातार तृषा कृष्णन को निशाने पर ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने तृषा को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना ‘पैरासाइट’ से की थी और अब उन्होंने एक बार फिर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर अभिनेत्री को निशाने पर लिया है।
टीवीके टीफ और साउथ सुपरस्टार सी जोसेफ विजय ने 10 मई, रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कई हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं, जिसे लेकर अब साउथ की मशहूर सिंगर सुचित्रा ने तृषा कृष्णन पर निशाना साधा है। हाल ही में सुचित्रा ने तृषा की तुलना ‘पैरासाइट’ से की थी और साफ शब्दों में कह दिया तृषा उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। अब एक बार फिर सुचित्रा ने तृषा पर निशना साधा है और उनके थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पर खरी-खोटी सुनाई है। सुचित्रा के अनुसार, तृषा को ये कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए था, क्योंकि अब तक विजय का उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम से तलाक नहीं हुआ है।
तृषा पर बिफरीं सुचित्रा
मालूम हो कि तृषा तभी से चर्चा में बनी हुई हैं, जब से विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है। संगीता ने विजय पर किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर के आरोप लगाए थे, जिसके बाद तृषा का नाम सामने आने लगा। वहीं जब से थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है, तभी से तृषा की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। विजय की जीत के बाद अभिनेत्री पहले मंदिर और फिर उनके घर पहुंची थीं। और फिर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा पहुंचीं, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुचित्रा ने अभिनेत्री पर जमकर निशाना साधा।

विजय की पत्नी और बच्चों के बारे में तो सोचो- सुचित्रा
सुचित्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में विजय की पत्नी संगीता और बच्चों का जिक्र किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘बिना तलाक के ही वह तृषा के साथ-साथ घूम रहे हैं। संगीता ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उनका किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। वो अपने अनुयायियों के लिए बहुत ही गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। और उनकी फीमेल फैंस भी उनका आंख मूदकर सपोर्ट कर रही हैं और जाने-अनजाने में एक अवैध रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं। जरा सोचिए, उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति क्या होगी।’

पहले विजय और तृषा का किया था सपोर्ट
बता दें, संगीता के तलाक की अर्जी देने के बाद विजय और तृषा एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे, जिसे लेकर दोनों नेटिजंस के निशाने पर आ गए। इस दौरान सुचित्रा ने विजय और तृषा का पक्ष लिया था और कहा था कि ‘तृषा और विजय एक शादी में ही गए थे। इस दौरान उन्होंने हाथ तक नहीं पकड़ा था। ये उनके खिलाफ साजिश है। क्या ये 2026 में सिर्फ दोस्ती के रूप में नहीं देखी जा सकती? अगर वो दोस्त से बढ़कर भी हैं तो किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए।’ लेकिन, अब हाल ही में सुचित्रा लगातार तृषा पर निशाना साध रही हैं। इससे पहले तो उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना पैरासाइट से कर दी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed