अन्नामलाई ने किया नया पॉलिटिकल मूवमेंट शुरू करने का ऐलान, कहा- ‘तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी’
बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद के. अन्नामलाई ने कहा कि हम नया पॉलिटिकल मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
चेन्नईः बीजेपी से इस्तीफे देने वाले के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अन्नामलाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने भविष्य के प्लान के बारे में बताया। अन्नामलाई ने कहा कि मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। आज से एक नए सफर की शुरुआत होगी। एक नए पॉलिटिकल मूवमेंट की शुरुआत करूंगा। आप सबको मेरा साथ देना है। हमारी पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
रजनीकांत ने दिया था पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर
अन्नामलाई ने कहा कि मैं साफ सुथरी पॉलिटिक्स की शुरुआत करना चाहता हूं। जब दल बन जाएगा तो टर्म लिमिट लेकर आएंगे ताकि परिवार वाद वाली राजनीति पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर आसान नहीं था। DMDK में 2009 में इंटर्नशिप किया। 2020 में बीजेपी ज्वाइन किया और आज नए सफर की शुरुआत कर रहा हूं। 24 अगस्त 2020 को जब बीजेपी ज्वाइन करने जा रहा था। तब रजनीकांत ने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी पार्टी में ज्वाइन करूं। उस समय बीएल संतोष को वादा कर चुका था। इसीलिए रजनीकांत को मना कर दिया और बीजेपी में शामिल हो गया।
पार्टी की नीति और सिद्धांत का ऐलान बाद में
अन्नामलाई ने कहा कि हम अपनी पार्टी के सिद्धांत और नीतियों का एलान बाद में करेंगे। पीएम मोदी के प्रति मेरे मन में हमेशा आदर रहेगा लेकिन बीजेपी से अगर किसी मुद्दे पर हमारा मतभेद है तो उसे पूरी गंभीरता के साथ उठाया जाएगा। 3 लैंगुएज पॉलिसी का विरोध मैंने बीजेपी के अंदर रहते हुए विरोध किया था। पूर्व आईपीएस ने कहा कि अमित शाह को स्पष्टीकरण दिया कि मैं तमिलनाडु में बैठकर इस्तीफा भेजने वालों में नहीं हूं। इसीलिए उनसे मिलकर जो भी कमी मुझे लगी उनको बताया और इस्तीफा किया
