08 July, 2026 (Wednesday)

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, भूपेश बघेल बोले- ‘ये कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं’

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब में पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने इस बात की जानकारी दी है। बघेल ने साफ तौर पर कहा कि अध्यक्ष बदलना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं है।
पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच ये बात साफ हो गई है कि प्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष कौन रहेगा। बुधवार को राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने ऐलान कर दिया है कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। भूपेश बघेल ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदलना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं है। बघेल ने आगे ये भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी में आलाकमान के फैसले वापस नहीं लिए जाते हैं।
क्या बोले भूपेश बघेल?
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा बयान- “कांग्रेस अध्यक्ष बनाना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं, आलाकमान का फैसला नहीं बदलेगा। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। जिला अध्यक्षों और पीसीसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आलाकमान के फैसले का स्वागत किया। तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को भी सभी नेताओं ने बधाई दी। कांग्रेस में आलाकमान के फैसले वापस लेने की परंपरा नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा से बात हो चुकी है, जल्द मुलाकात होगी। जरूरत पड़ी तो मैं खुद उनके घर जाकर चाय पर मुलाकात कर लूंगा। ये कोई गुड्डा गुड्डी का खेल है कि अध्यक्ष बदल दो।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *