36 साल पुराना है Dhurandhar में अक्षय का डांस स्टेप, पापा विनोद खन्ना को किया कॉपी? देखिए वायरल वीडियो
अक्षय खन्ना का इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. मूवी में उनका डांस स्टेप काफा चर्चा में रहा, जिसकी वजह से वह छाए हुए हैं. उनकी एंट्री की जमकर तारीफ की जा रही हैं. ऐसे में अब उनके इस डांस मूव्स के पीछे पापा विनोद खन्ना का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है.
2025 के आखिरी में आदित्य धर की फिल्म सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. ‘धुरंधर’ का जैसे नाम है वैसे ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी है. अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने 5 दिनों में ही 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, जहां फिल्म के हर किरदार की तारीफ हो रही है. इसी में से एक नाम अक्षय खन्ना है, जो स्क्रीन से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाए हुए हैं. फिल्म में उनका एक डांस स्टेप भी है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस गाने पर अक्षय खन्ना की एंट्री की जमकर तारीफ हो रही है. ऐसे में अब उनके इस डांस स्टेप का कनेक्शन 36 साल पुराने विनोद खन्ना के स्टेप के साथ कनेक्शन जोड़ा जा रहा है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
अक्षय खन्ना ने डांस स्टेप के लिए नहीं ली कोरियोग्राफर की मदद
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का किरदार प्ले करने वाले एक्टर दानिश ने अक्षय खन्ना के इस डांस मूव्स को लेकर बताया कि उन्होंने इसे खुद क्रिएट किया था. इसके लिए ना तो किसी कोरियोग्राफर और ना ही किसी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ी थी. दानिश की मानें तो उन्होंने बताया था कि अक्षय सेट पर आए और सारा माहौल देखकर उन्होंने आदित्य से पूछा था कि वह इस पर डांस कर सकते हैं? तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना डांस स्टेप किया.
अक्षय खन्ना के लिए हुई ऑस्कर की डिमांड
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का डांस स्टेप देख लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं, जब उनके पिता का वीडियो सामने आया तो इस पर भी लोगों ने कहा कि एक्टर ने अपने पापा का डांस स्टेप कॉपी किया है. इस डांस स्टेप के लिए अक्षय की लोग तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह सहित बाकी स्टार्स शानदार थे लेकिन अक्षय खन्ना ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से सारी लाइमलाइट ही अपने नाम कर ली है. इतना ही नहीं, ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस और एक्टिंग को देखकर कोरियोग्राफर फराह खान ने तो उनके लिए ऑस्कर तक की डिमांड कर दी.
