21 October, 2026 (Wednesday)

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम मैनेजमेंट पर भड़के अजिंक्य रहाणे, बताया क्यों हो रही है गलती

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम मैनेजमेंट पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं. पहली बार भारत अपने घरेलू मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज हारी है. पूर्व खिलाड़ी भी अब मैनेजमेंट के कुछ फैसलों से खुश नहीं है. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है. रहाणे ने अब मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Team India: न्यूजीलैंड की बी टीम से टीम इंडिया अपने घर में 2-1 से वनडे सीरीज हार गई. इस सीरीज हार के बाद टीम मैनेजमेंट सवालों के घेरे में आ गया है. पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अब टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कप्तान और हेड कोच को खास कर निशाने पर लिया है. टीम इंडिया अपनी पिछली 3 सीरीज में से 2 हारा है. ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

टीम मैनेजमेंट पर भड़के अजिंक्य रहाणे
भारतीय टीम को मिली हार के बाद अब पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया है कि क्या गलती फिलहाल मैनेजमेंट कर रहा है. क्रिकबज पर इस हार के बारे में बोलते हुए रहाणे ने कहा, ‘देखिए, मुश्किल सवाल होंगे. इंडिया पिछले 9 में से 5 वनडे हार गया और इसकी सबसे बड़ी वजह है, बहुत ज्यादा बदलाव. इसीलिए मैंने कहा आप वर्ल्ड कप देख रहे हैं, जहां प्लेयर्स को असल में उस सिक्योरिटी, मैनेजमेंट से क्लैरिटी की जरूरत होती है. अगर आप कुछ खास प्लेयर्स को उस फॉर्मेट में खिलाने जा रहे हैं, तो यह क्लैरिटी भी उन्हें देना पड़ेगा. तो हां मुश्किल सवाल पूछे जाएंगे, जो मुझे लगता है कि बहुत नैचुरल है, क्योंकि खासकर फैंस, इंडियन क्रिकेट बहुत से जुड़े हुए हैं. हर कोई चाहता है कि इंडिया अच्छा करे, इंडिया मैच जीते, इंडिया सीरीज जीते, खासकर इंडिया में.’

इंडिया को जीतनी चाहिए थी सीरीज

इस सीरीज में जहां न्यूजीलैंड की बी टीम खेल रही थी, तो वहीं भारत के सभी स्टार खिलाड़ी खेल रहे थे. ऐसे में ये हार और भी ज्यादा चुभने वाली है. जिसके बारे में अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना, जो शायद उनकी B टीम थी, सभी प्लेयर्स का पूरा सम्मान. लेकिन हम सभी ने सोचा था कि इंडिया आसानी से जीत जाएगा, शायद 3-0 से. शायद IPL के बाद, आप ODI खेलने वाले हैं. तो अब आपको सही चीज,सही खिलाड़ी, सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए.’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed