06 June, 2026 (Saturday)

Airtel vs Vi vs Jio: ये हैं डेली 3GB डेटा वाले सबसे सस्ते प्री-पेड प्लान, यहां जानिए डिटेल

Airtel vs Vi vs Jio : मौजूदा वक्त में इंटरनेट डेटा की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यूजर्स 2GB की जगह डेली 3GB डेटा की मांग कर रहे हैं, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त SMS की सुविधा ऑफर की जाती है। यूजर्स की सुविधा के लिए आज हम ऐसे Airtel, Vodafone-Idea (V) और Reliance Jio के टॉप प्री-पेड प्लान लेकर आये हैं, जो सबसे सस्ती कीमत में आते हैं। इन प्री-पेड प्लान में डेली 3GB डेटा, मुफ्त कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलती है।

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

Jio के 349 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में रोजाना 3GB ऑफर किया जाता है। साथ ही कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड ऑन नेट कॉलिंग बेनिफिट्स दिये जा रहे हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी कम्पलीमेंट्री तौर पर Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Airtel 398 रुपये वाला प्लान

Airtel के 398 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में डेली 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान में Airtel Xstream प्रीमियम के साथ ही Wynk Music और Shaw Academy का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री हैलो ट्यून और FASTag ट्रांजैक्सन पर 150 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस प्लान में कोई भी एक्सट्रीमिंग बेनिफिट्स नहीं दिये जा रहे हैं।

Jio 501 रुपये वाला प्लान

Jio का 501 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इस प्लान में डेली 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही 16GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमेटेड कॉलिंग का ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर दिया जा रहा है। Jio के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री SMS की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *