05 June, 2026 (Friday)

TMC कार्यकर्ताओं की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे अधीर रंजन चौधरी, लगाया हमले का आरोप

Adhir Ranjan Chowdhury Complaint: बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि उनके ऊपर TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया। जानें ये पूरा मामला क्या है।
Adhir Ranjan Chowdhury Attack: पश्चिम बंगाल की पॉलिटिक्स में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस लीडर Adhir Ranjan Chowdhury ने TMC पर गंभीर आरोप लगाते हुए Election Commission का दरवाजा खटखटाया है। अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद की बहरामपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान उनके ऊपर Mamata Banerjee की पार्टी TMC के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

Play VideoUnibots.com

अधीर ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पहले भी वह स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर चिंता जता चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उन पर अटैक हो गया। उन्होंने हमले की इस घटना की शिकायत इलेक्शन कमीशन से करते हुए दोषियों पर एक्शन की मांग की। अधीर का कहना है कि चुनाव में इस तरह की घटनाएं डेमोक्रेसी के लिए गंभीर खतरा हैं।

बहरामपुर में जनता के समर्थन का दावा
वहीं, पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि बहरामपुर में जनता का मूड बदल हुआ नजर आ रहा है। उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जनता के साथ वर्षों से उनका रिश्ता मजबूत है, जो अभी भी कायम है।

अधीर का TMC सरकार पर गंभीर आरोप
साथ ही, अधीर रंजन चौधरी ने TMC सरकार पर विकास कार्यों में रुकावटें डालने का आरोप लगाया। वह बोले कि उनके क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाएं लंबित पड़ी हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी नहीं चाहती कि उन्हें इसका क्रेडिट मिले। अधीर ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार सियासी फायदे के लिए विकास कार्यों को रोक रही है।

बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं अधीर
जान लें कि अधीर रंजन चौधरी 5 बार सांसद रह चुके हैं। लगभग 30 साल बाद वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस ने बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला BJP और टीएमसी के कैंडिडेट्स से है। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग के साथ संपन्न होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *