05 June, 2026 (Friday)

घर से टहलने निकले युवक की गला रेतकर हत्या

नई दिल्ली (ईएमएस)। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में घर से टहलने के लिए निकले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विक्की (23) के रूप में हुई है। 26 जनवरी की रात वह घर से निकला था। बृहस्पतिवार को उसका शव बवाना सेक्टर-5 के ई ब्लाक स्थित झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से विक्की की हत्या की गई। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी विक्की परिवार के साथ मेट्रो विहार इलाके में रहता था। परिवार में पिता रघुवीर सिंह, माता संगीता और दो भाई नीरज और धीरज हैं। विक्की नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में माल ढोने वाला ऑटो चलाता था। उसके भाई नीरज ने बताया कि 26 जनवरी को छुट्टी थी। वह घर पर ही था। रात करीब आठ बजे वह पिता को टहलकर आने की बात कर घर से निकला। इसके पास वह वापस नहीं लौटा। 27 जनवरी को परिजन उसकी तलाश में जुटे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *