03 August, 2026 (Monday)

छोटी बच्ची ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को गाकर सुनाया “मोदी है तो मुमकिन है”, मुख्यमंत्री बोले- Gen-Z विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में नई पीढ़ी से संवाद किया। इस दौरान, उन्हें एक छोटी बच्ची ने ”मोदी है तो मुमकिन है” गाना भी सुनाया।
उत्तराखंड के हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। इस मौके पर एक छोटी बच्ची ने मंच पर सीएम धामी को मधुर गीत भी सुनाया। छोटी बच्ची ने “मोदी है तो मुमकिन है” गाना गाया, जिसे सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर बच्ची का उत्साह बढ़ाया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि Gen-Z विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार है।
बच्ची ने अपने गीत में सीएम धामी की भी तारीफ की
छोटी बच्ची ने जो गाना गाया उसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी तारीफ थी। बच्ची के गाने के बोल थे, ”मोदी है तो मुमकिन है, जग में नाम कमाया है। धाकड़ धामी के आते ही, संकट दूर भगाया है। निडर होकर हर नारी घूमे, सुरक्षा का ऐसा मान है। जनता की सेवा ही बस, धामी की पहचान है।”
हरिद्वार में सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद
इस कार्यक्रम को लेकर सीएम धामी ने X पर पोस्ट किया, ”हरिद्वार में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों, आकांक्षाओं और सरकार से उनकी अपेक्षाओं को जाना। हमारी Gen-Z केवल आज की युवा शक्ति ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार भी है। युवाओं का उत्साह, उनकी ऊर्जा, नए विचार और कुछ नया कर गुजरने का जज्बा सदैव प्रेरित करता है। उनसे संवाद करना और उनके सपनों को जानना मेरे लिए विशेष अनुभव होता है।”

पूरा विश्व आज भारत की तरफ उम्मीद से देख रहा है
समारोह में सीएम धामी ने कहा कि पूरा विश्व भारत की तरफ आशा और विश्वास की नजर से देख रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आज हमारे देश की करीब 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। हमारी सबसे बड़ी ताकत यह जनसांख्यिकीय लाभांश है।

सपनों को साकार करने वाले जेनरेशन है Gen-Z
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं हमेशा ये बात कहता हूं कि हमारे युवा देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी। Gen-Z पीढ़ी सिर्फ सपने देखने वाली पीढ़ी नहीं है, बल्कि यह उन्हें साकार करने वाली जेनरेशन है। इससे पहले देहरादून में ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा था कि विकास अनवरत रूप से चलता रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed