नूंह में महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका शव; ऐसे उलझी मर्डर की मिस्ट्री
Nuh Woman Killing: नूंह में एक महिला की हत्या कर उसके शव को बड़े पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया। जानकारी मिली है कि मृतका के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच, मृतका के परिजनों ने इंसाफ की मांग की है। जानें ये पूरा मामला क्या है।
Nuh Woman Murder Case: हरियाणा के नूंह जिले में शादीशुदा महिला का बेरहमी से मर्डर हुआ है। यहां के बझेड़ा गांव के जंगलों में स्थित एक पुराने कुएं से 26 साल की हसीना का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव को पत्थर से बांधकर फेंका गया था। इस महिला को किसने मारा, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। महिला के परिजनों ने मामले में इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
ससुराल में 5 साल से प्रताड़ना झेल रही थी मृतका
इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। उधर, मृतका के परिजनों ने रफीक नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि करीब पांच साल पहले हसीना की जबरदस्ती कराई गई थी और उसके बाद से वह प्रताड़ना झेल रही थी।
मृतका के पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामले में शक तब और गहरा गया जब पता चला कि 18 अप्रैल को हसीना के पति ने ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद, 24 अप्रैल को केस दर्ज हुआ और करीब 10 दिन बाद शव उसी इलाके के कुएं से बरामद हुआ।
कुएं से शव के साथ 2 बाइक की चेचिस भी मिलीं
शव निकालने के दौरान कुएं से दो मोटरसाइकिलों के चेसिस भी बरामद हुई हैं, जिससे मामले में और जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।
सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
