10 September, 2026 (Thursday)

शिमला में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के जश्न के बीच चली गोली, 2 बच्चों की मां की दर्दनाक मौत

रोहड़ू के कुलगांव में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के बीच कुछ लोगों ने उत्साह और दिखावे में आकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चली गोली एक 26 वर्षीय महिला को जा लगी, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के रोहड़ू के कुलगांव क्षेत्र में रविवार रात एक धार्मिक प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान हंसी-खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया, जब लापरवाही भरी हवाई फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हजारों लोगों की भीड़ के बीच चलाईं गोलियां
बताया जा रहा है कि कुलगांव में देवता शालू महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कुछ लोगों ने उत्साह और दिखावे में आकर फायरिंग कर दी। गोली जिगहा गांव की महिला को जा लगी। गोली लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। खुशियों का यह अवसर कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गया।

2 बच्चों की मां थी मृतका
मृतका की पहचान जिगहा क्षेत्र की 26 साल की रितिका बेतिया के तौर पर हुई है। रितिका के दो बच्चे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई, क्योंकि कार्यक्रम में कई लोग हथियारों के साथ मौजूद थे। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी अपील की है कि ऐसे आयोजनों में परंपरा, शालीनता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देव अनुष्ठानों में देवलू पारंपरिक हथियारों के साथ नाचते हैं। इनमें तलवारें, डांगरू और खुखरी जैसे हथियार शामिल होते हैं। कई बार खुशी जताने के लिए उत्साह में आकर हवाई फायरिंग भी की जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed