10 March, 2026 (Tuesday)

रहस्यमय पार्सल से फैली सनसनी, पिस्टल और धमकी भरा पत्र मिलने से घबराई महिला

इन्दौर (ईएमएस) एक रहस्यमय घटना में महिला के पास संदिग्ध पार्सल पहुंचने से क्षेत्र में दहशत के साथ सनसनी फ़ैल गई क्योंकि महिला पार्सल खोलते ही घबरा गई और उसने शोर मचाते हुए सबको बताया कि पार्सल में पिस्टल और जान से मारने की धमकी वाला पत्र है । इस दहशत भरें माहौल में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल जब्त कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी मनीषा पटेल के घर सुबह साढ़े सात बजे एक अज्ञात युवक पार्सल देकर चला गया। महिला ने जब इसे सामान्य डिलीवरी समझकर खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि पार्सल में एक पिस्टल के साथ पत्र रखा था जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। मनीषा यह देख घबरा कर चिल्लाने लगी शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी आ गये और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल के पिस्टल और पत्र को जब्त कर मनीषा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू करते पिस्टल के असली या नकली होने की जांच के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल पार्सल देने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *