13 March, 2026 (Friday)

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने

दिल्ली के उत्तम नगर में झुग्गी बस्ती में बुधवार को भयानक आग लग गई। इस आगजनी में करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। घटनास्थल से तबाही के Video सामने आए हैं।
राजधानी दिल्ली से बुरी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार की रात स्लम इलाके में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। अब तक आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। राहत की एक बात ये है कि इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली फायर सर्विस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात उत्तम नगर इलाके में झुग्गियों में आग लग गई। इस घटना में लगभग 300 से 400 झुग्गियां नष्ट हो गईं। दमकल विभाग को रात 11.50 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।”
मछली मार्केट में लगी आग
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये आग उत्तम नगर के मटियाला गांव के मछली मार्केट में लगी थी। आग लगने के बाद इलाके में पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

घटनास्थल से भयानक मंजर सामने आए
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र के मटियाला गांव में लगी भीषण आग पर दमकल के कर्मचारियों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। हालांकि, गुरुवार को घटनास्थल से जो दृश्य सामने आए हैं उनमें मौके पर तबाही का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,आग का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *