भारत बंदी को लेकर मजलिस ने किया किसानों का समर्थन
कन्नौज। 8 दिसम्बर मंगलवार को किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन संगठन ने तिराहा स्थित पार्क से पूर्वी क्रॉसिंग तक पैदल मार्च किया इस दौरान जिलाध्यक्ष इशरत खान ने कहा कि इस आंदोलन में किसान अकेला नहीं है।
उनके साथ मैं भी किसान हूं यह बोलते हुए कहा कि कोई भी किसान विरोधी बिल हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें से मो0 हाशिम आसिफ खान वसीम ओवैसी मोहसिन हाशिम हुसैन एनुद्दीन भाई अशरफ मोहम्मद आलम मोहम्मद जीशान सोशल शाहरुख शाकिर मंसूरी सूरज अंबेडकर तहसीन, तोहिद शादाब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
