01 November, 2026 (Sunday)

नशेबाजी ने ली जान! फाजिल्का में ट्रेन के नीचे आया युवक, मौत का VIDEO आया सामने

फाजिल्का में एक शख्स की ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। एक वीडियो में युवक को ट्रेन की पटरी पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद ट्रेन आती है और युवक के ऊपर से गुजर जाती है। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।
फाजिल्का के जलालाबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के स्थानीय डीएवी हाल्ट रेलवे प्लेटफार्म के पास एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया था। इस दौरान सामने से एक ट्रेन आ गई। देखते ही देखते ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। रेलवे फाटक के पास मौजूद किसी युवक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची जिनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है मृतक जलालाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है, जो सफाई सेवक के तौर पर काम करता था।
शराब के नशे में बताया जा रहा युवक
हादसे के बाद आगे चलकर ट्रेन रुक गई। ट्रेन से उतरे एक युवक ने बताया कि वह ट्रेन में सवार थे तभी ट्रेन चलते-चलते रुक गई। इसके बाद वह नीचे उतरे तो पता लगा कि एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि मृतक शराब के नशे में था और उसके द्वारा ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली गई है। घटना के बाद सभी लोग मौके पर भारी भीड़ जुट गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग यही बता रहे हैं कि मृतक युवक शराब के नशे में था। उसने ये कदम क्यों उठाया ये जांच का विषय है। हादसे के बाद ट्रेन रुक गई और ज्यादातर यात्री नीचे उतर आए।

हादसे का वीडियो आया सामने
मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के अधिकारी एम पी शर्मा ने बताया कि स्टेशन मास्टर के जरिए उन्हें सूचना मिली थी कि डीएवी हाल्ट के नजदीक एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर गंगानगर ट्रेन से टकराने के दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल उनके द्वारा मृतक शख्स का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है और मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में मौत के कारण सामने आ पाएंगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को ट्रेन से कटते हुए देखा जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed