15 October, 2026 (Thursday)

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता को 5 उपायों से करें प्रसन्न, जीवन में आ रही रुकावटें हो सकती हैं दूर

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ उपायों को करने से आपको माता की कृपा प्राप्त हो सकती करियर क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं और साथ ही जीवन में आ रही रुकावटें भी दूर हो सकती हैं।
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन माता की पूजा के साथ ही कुछ उपाय भी आपको करने चाहिए। इन उपायों को करने से आपके जीवन में आ रही बाधाएं और रुकावटें दूर हो सकती हैं साथ ही वैवाहिक जीवन, करियर आदि में भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

नवरात्रि के पांचवें दिन करें ये उपाय
नवरात्र के दौरान पांचवें दिन विधि पूर्वक स्कंदमाता की पूजा के बाद पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी लाकर अपने घर में रखें मिट्टी पर दूध, दही, घी, अक्षत, रोली चढ़ाए और उसके आगे दिया जलाएं। अगले दिन मिट्टी को वापस पीपल के पेड़ के नीचे डालें दें। ऐसा करने से किसी भी कार्य में आ रही बाधा समाप्त हो जायेगी। जीवन में आ रही रुकावटें भी दूर होने लगेंगी। मिट्टी की पूजा करने से बाद बाधा निवारण मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। मन्त्र है- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।
अगर आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही है, तो नवरात्रि के पांचवें दन लौंग और कपूर में अनार के दाने मिला कर माँ दुर्गा को आहुति देने से संतान सुख की प्राप्ति होगी। आहुति से पहले सामग्री पर पांच माला बाधा निवारण मन्त्र जरुर पढ़ें। मन्त्र है- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।
अगर आपका कारोबार ठीक से नहीं चल रहा है तो नवरात्रि के पांचवें दिन आप लौंग और कपूर में अमलताश के फूल मिलाये, अगर अमलताश नहीं है तो कोई भी पीला फूल मिलाये। फिर माँ दुर्गा को आहुति दें। आहुति से पहले सामग्री पर बाधा निवारण मन्त्र की एक माला जप करें। सर्वबाधा निवारण मंत्र के बारे में ऊपर बता दिया गया है।
अगर आपके परिवार में किसी को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो तो 152 लौंग और 42 कपूर के टुकड़े लें इसमे नारियल की गिरी सहद और मिश्री मिला ले और इससे हवन करें। बता दूँ कि- आहुति से पहले सामग्री पर बाधा निवारण मन्त्र की पांच माला जप करें। ऐसा करने से घर के जिस भी सदस्य की तबीयत खराब है वो ठीक होने लगेगी।
अगर आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में रुकावटें आ रही है तो उसे दूर करने के लिए आज 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमे हल्दी और चावल मिलाकर माँ दुर्गा को आहुति दें। आहुति देने के पहले लौंग और कपूर पर बाधा निवारण मंत्र का ग्यारह माला जप करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें तो दूर होंगी ही साथ ही विवाहित जातकों के जीवन में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *