09 September, 2026 (Wednesday)

न ग्लैमर, न तामझाम, लंदन में सुकून भरे पल बिताते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस के गले पर टिकी नजरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन की सड़कों पर साथ टहलते नजर आए। दोनों की कैजुअल तस्वीरें वायरल हैं। कपल बच्चों के साथ लंदन में समय बिता रहा है, फैंस इन झलकियों को देखकर काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में लंदन की सड़कों पर एक साथ टहलते हुए देखा गया। मंगलवार की सुबह सामने आईं उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को कैमरों और सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखने वाला यह कपल इस दौरान बेहद सामान्य अंदाज में नजर आया। उनकी आउटिंग में किसी तरह की दिखावटी तैयारी नहीं दिखी और दोनों एक आम कपल की तरह सुबह की सैर का आनंद लेते नजर आए।

कैजुअल लुक में दिखे विराट-अनुष्का
वायरल हो रही तस्वीरों में विराट कोहली काफी आरामदायक कपड़ों में दिखाई दिए। उन्होंने ऑलिव ग्रीन रंग का स्वेटशर्ट और डेनिम पहनी हुई थी। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी ग्लैमरस लुक के बजाय कम्फर्टेबल एथलीजर को प्राथमिकता दी। वह टॉप, जॉगर्स, जैकेट और कैप में नजर आईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते दिखाई दिए, जिससे उनकी यह छोटी-सी आउटिंग काफी सहज और निजी पल जैसी लगी। लोगों की नजरें एक्ट्रेस के गले पर जा टिकी, बेहद सादगी से जिंदगी बिता रही अनुष्का अपने गुरू के दिए विचारों को विदेश में भी सजों रही हैं। उनके गले में तुलसी कंठी देखने के बाद फैंस का यही कहना है कि वो अध्यात्म से दिल से जुड़ी हैं और वो भारत में रहें या विदेश में, हर धार्मिक चीज को फॉलो कर रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आया है।कॉफी पीते हुए अनुष्का, स्ट्रोलर संभालते दिखे विराट
तस्वीरों की खास बात यह रही कि उनके साथ एक बेबी स्ट्रोलर भी नजर आया। हालांकि, स्ट्रोलर उस वक्त खाली दिखाई दे रहा था। एक तस्वीर में अनुष्का चलते-चलते कॉफी पीती नजर आईं, जबकि विराट स्ट्रोलर को आगे बढ़ाते दिखाई दिए। एक अन्य फोटो में दोनों रास्ते में एक महिला से रुककर बातचीत करते हुए नजर आए। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बिना किसी खास तामझाम के अपने रोजमर्रा के समय का आनंद ले रहे थे।

विराट ने पहले भी शेयर की थी निजी जिंदगी की झलक
यह पहली बार नहीं है जब विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का के साथ अपने निजी पलों की छोटी-सी झलक साझा की हो। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके और अनुष्का के पैर नजर आ रहे थे। दोनों ने एक जैसे सफेद जूते पहने हुए थे। विराट की इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया था और इसे कपल के रिश्ते की सादगी भरी झलक के तौर पर देखा गया। इसके अलावा दोनों जब भी भारत में होते हैं, इन्हें अक्सर वृंदावन जाते देखा जाता है। ये अपने गुरु प्रेमानंद महाराज के पास जरूर जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *