21 July, 2026 (Tuesday)

सब्जी बनाने, पूरियां तलने और हार्ट के लिए कौन सा तेल अच्छा होता है?

पूरियां तलने या कुछ फ्राई करने के लिए मूंगफली का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। मूंगफली के तेल को हाई फ्लेम पर गर्म किया जा सकता है और पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होते हैं। जो लोग हेल्दी सोचकर ऑलिव ऑयल में चीजें फ्राई करके खाते हैं उन्हें ये जानना जरूरी है कि ऑलिव ऑयल के पोषक तत्व हाई फ्लेम पर गर्म करने पर खत्म हो जाते हैं
इसी तरह सब्जी बनाने के लिए कच्ची घानी यानि सरसों का तेल बेस्ट माना जाता है। आप पीली या काली कोई भी सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल का स्मोक पॉइंट 249 डिग्री सेल्सियस है जो इंडियन कुकिंग के लिए बेस्ट है।
दिल की सेहत के लिए ऑलिव ऑयल को अच्छा माना जाता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। लेकिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सलाद की ड्रेसिंग या किसी कम हीट वाली चीज के लिए ही करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज के लिए भी ऑलिव ऑयल फायदेमंद माना जाता है।
सर्दियों में तिल का तेल खाना फायदेमंद माना जाता है। तिल का तेल गर्म होता है। ये तेल कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। तिल के तेल की 1 चम्मच में 5 ग्राम से ज्यादा मोनोअनसैचुरेटेड फैट, 2 ग्राम सैचुरेटेड फैट और गुड फैट होता है। तिल के तेल को सब्जियां बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
चिया सीड्स का तेल भी अच्छा होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे हार्ट हेल्दी बनता है। हल्की कुकिंग के लिए, ड्रैसिंग के लिए चिया सीड्स के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed