दिल्ली में कई रूट डायवर्ट, कई मेट्रो स्टेशन बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन जगहों पर जाने से बचें
देश की संसद में आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सोमवार से शुरू होने वाले इस सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. संसद क्षेत्र और उसके आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी लेने और भीड़-भाड़ वाले समय में प्रभावित मार्गों से बचने की अपील की है.
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए लोगों को कुछ सड़कों और चौराहों से बचने की सलाह दी गई है.
इन मार्गों पर जाने से बचें-
रफी मार्ग
मोतीलाल नेहरू मार्ग
मौलाना आज़ाद रोड
के. कामराज मार्ग
रायसीना रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड
पार्लियामेंट स्ट्रीट
अशोक रोड
तालकटोरा रोड
पंडित पंत मार्ग
रकाब गंज गुरुद्वारा रोड
इन चौराहों पर जाने से बचें-
विजय चौक
पटेल चौक गोलचक्कर
बोट क्लब
बूटा सिंह गोलचक्कर
रेल भवन गोलचक्कर
प्राइम चौक गोलचक्कर
सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
GRG गोलचक्कर
जलेबी चौक गोलचक्कर
इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
जनपथ
मान सिंह रोड
अकबर रोड
विनय मार्ग
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
तीन मूर्ति मार्ग
बाबा खड़क सिंह मार्ग
शांति पथ
आरएमएल गोलचक्कर
मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
11 मूर्ति
पंचशील मार्ग
सरदार पटेल मार्ग
दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है. साथ ही मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.
