10 July, 2026 (Friday)

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को मिली गेंदों के अंतर से तीसरी बड़ी हार, ब्रूक-साल्ट के नाम दर्ज हुआ कीर्तिमान

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में जहां एक तरफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इसके अलावा कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम पर दर्ज हो गए।
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में एकतरफा 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस मैच में हार के साथ ही लगातार दूसरी टी20 सीरीज को गंवा दिया। ब्रिस्टल के स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा मेजबान इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 13.5 ओवर्स में ही कर लिया। इस हार के साथ टीम इंडिया के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में ये गेंदें शेष रहते हुए तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा हैरी ब्रूक और फिल साल्ट ने भी मिलकर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इंग्लैंड ने 37 गेंदें शेष रहते हुए मुकाबला किया अपने नाम
इंग्लैंड की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनको 13 के स्कोर पर पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए उनके कप्तान हैरी ब्रूक ने फिल साल्ट के साथ मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बनाए जिसको रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए असंभव दिखा। दोनों ने मिलकर सिर्फ 13.5 ओवर्स में इंग्लैंड को जीत दिलाने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त भी दिला दी। टीम इंडिया की ये टी20 इंटरनेशनल में गेंदें शेष रहते हुए अब तक की तीसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में देखा जाए तो उसमें भी यह जीत गेंदें शेष रहने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है।

भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में गेंदें शेष रहते हुए सबसे बड़ी हार
बनाम ऑस्ट्रेलिया – 52 गेंद शेष (साल 2008, मेलबर्न)
बनाम ऑस्ट्रेलिया – 40 गेंद शेष (साल 2025, मेलबर्न)
बनाम इंग्लैंड – 37 गेंद शेष (साल 2026, ब्रिस्टल)
बनाम न्यूजीलैंड – 33 गेंद शेष (साल 2021, दुबई)
बनाम श्रीलंका – 33 गेंद शेष (साल 2021, कोलंबो)
ब्रूक-साल्ट बने खास क्लब का हिस्सा
ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मैच में हैरी ब्रूक और फिल साल्ट के बीच में हुई दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी टी20 इंटरनेशनल में अभी तक भारतीय टीम के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर के बीच गुवाहाटी के मैदान पर साल 2022 में हुए मुकाबले में 174 रनों की साझेदारी है। वहीं इस मैच को जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने में कामयाब हो सकी है।

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) – 174 रन (गुवाहाटी, साल 2022)
एलेक्स हेल्स और जोस बटलर (इंग्लैंड) – 170 रन (एडिलेड, साल 2022)
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 152 रन (दुबई, साल 2021)
फिल साल्ट बनाम हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 146 रन (ब्रिस्टल, साल 2026)
डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 133 रन (कोलंबो, साल 2012)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *