10 July, 2026 (Friday)

यूपी में फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देखें किसे कहां तैनाती मिली है।
यूपी की नौकरशाही में फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीती रात 20 IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। कई जिलों में प्रशासनिक चेहरे बदले गए हैं, जबकि कई सीनियर अफसरों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। आखिर इस ‘तबादला एक्सप्रेस’ में किसे मिली पहले से बड़ी जिम्मेदारी, किस-किस अफसर की कुर्सी बदली और किन जिलों में प्रशासन के चेहरे बदले गए? इस रिपोर्ट में पढ़िए।

शुभा वर्मा बनीं श्रमायुक्त
बता दें कि शुभा वर्मा, सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश बना दिया गया है। साथ ही, डॉ. सारिका मोहन, महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश व सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को महानिदेशक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई।

नेहा शर्मा को मिला अहम दायित्व
वहीं, नेहा शर्मा, महानिदेशक, निबंधन, उत्तर प्रदेश को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अहम दायित्व मिला। इसके अलावा, अरुण कुमार, अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश को मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी दी गई।
दीपा रंजन को संस्कृति विभाग में बड़ी जिम्मेदारी
साथ ही, जे. रीमा, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं, दीपा रंजन, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी मिली।

रिया केजरीवाल बनीं विशेष सचिव
इसके अलावा, संजय कुमार सिंह-1, विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उत्तर प्रदेश को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त करते हुए निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं, रिया केजरीवाल, प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया।

संदीप भागिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में मिली जिम्मेदारी
साथ ही, संदीप भागिया, अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर तथा अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद द्वितीय को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *