08 July, 2026 (Wednesday)

डोंबिवली में डॉक्टर्स के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट का नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार

पुलिस ने डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट के नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवसेना नेता को उनके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस ने डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट के नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवसेना नेता को उनके घर से हिरासत में लिया। मारपीट डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में बेड उपलब्ध न होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।

समर्थकों के साथ नगरसेवक ने की थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, सोमवार को कल्याण-डोंबिवली के एक सरकारी अस्पताल में शिवसेना कॉर्पोरेटर को अपने समर्थकों के साथ दो डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना के बाद मेडिकल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आउटपेशेंट सेवाएं बाधित हुईं।

पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता ने कही ये बात

डोंबिवली के शास्त्रीनगर के अस्पताल में जिस डॉक्टर सृष्टि बावीसकर के साथ मारपीट हुई उनके पिता महेंद्र बाविस्कर और माता संगीता बाविस्कर अस्पताल पहुंचे थे। इंडिया टीवी से बात करते हुए सृष्टि बावीसकर के माता और पिता ने कहा की ऐसी घटनाओं के बाद अब कोई कैसे अपनी बेटी को पढ़ाएगा लिखायेगा और बाहर काम करने को को भेजेगा। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अगर इस तरह की की हरकत करेंगे तो आम लोगों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है। अस्पताल से बताया गया है कि इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन हमारी बेटी अभी भी मानसिक तौर से काफी परेशान है और वह आगे नौकरी कंटिन्यू करेगी या नहीं करेगी इस पर अभी तक फैसला नहीं ले पाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed