25 June, 2026 (Thursday)

बालों को रेशमी बनाने के लिए कौन सा घरेलू जेल लगाएं?

बालों को सिल्की बनाने के लिए मार्केट में कई तरह से शैंपू, कंडीशन और मास्क मिलते हैं। लेकिन इन सभी में केमिकल भी पाए जाते हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो बालों को रेशमी बनाने के लिए घर में हेयर जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरली सिल्की हो जाएंगे।
इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसका जेल निकालकर मिक्सी में डालकर पीस लें। इसे बालों को धोने के बाद 10 मिनट लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
दूसरा जेल आप फ्लेक्स सीड्स यानि अलसी के बीजों से बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी डालें। पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज डालें और इसे जेल जैसा होने तक उबालें। हल्का ठंडा होने पर छान लें।
अब बालों को शैंपू करने के बाद जब बाल हल्के गीले हों तो इस जेल को 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बार बालों को सादा पानी से धो लें। इससे आपके बाल रेशमी हो जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *