24 June, 2026 (Wednesday)

शवासन करने से क्या फायदा होता है?

शवासन को योग का आखिरी आसन माना जाता है। जो आपके पूरे शरीर को आराम देता है और दिमाग को रिलेक्स करता है। शवासन करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। हल्के अवसाद से राहत पाने में ये आसन मदद करता है।
शवासन करने से शरीर की पूरी थकान दूर होती है। पूरे शरीर को आराम मिलता है। इससे सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। ये बॉडी को रिलेक्स करने की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है उन्हें तुरंत रिलेक्स के लिए शवासन करना चाहिए। इससे रक्तचाप कम करने में मदद मिलती है। इस योग को करने से दिमाग में एकाग्रता और याददाश्त में सुधार आता है।
शवासन करने के लिए जमीन पर मैट बिछा लें और उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स करें। पैरों को फैलाते हुए बीच में 2 फुट का गैप रखें। हाथों को नीचे की ओर फैलाएं और हथेलियों को छत की ओर रखें। आंखें बंद करें।
शवासन में सोना नहीं है सिर्फ आपको अपने दिमाग और शरीर को आराम की मुद्रा में ले जाना है। कोशिश करें सांस शांत और धीमी हो, उतना ही आप बेहतर रिलेक्स कर पाएंगे। 5-10 मिनट इसी मुद्रा में रहें। बाहर निकलने के लिए सांस पर ध्यान लगाएं और हल्के हाथ पैरों को हिलाते हुए बैठ जाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *