05 June, 2026 (Friday)

आलिया-करीना को किया अनफॉलो, अब करण जौहर की इकलौती फेवरेट बनी कमबैक क्वीन, कभी बॉलीवुड छोड़ने पर मचा था बवाल

करण जौहर का नया सोशल मीडिया स्टंट सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने सभी बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है। उनकी इंस्टाग्राम फॉलो लिस्ट में सिर्फ एक ही एक्ट्रेस है जो कभी बॉलीवुड छोड़ दी थीं और अब जल्द कमबैक करने जा रही हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे बड़े बदलाव देखे गए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अपनी गहरी और सालों पुरानी फिल्मी दोस्ती के लिए मशहूर करण जौहर ने अचानक अपनी इंस्टाग्राम ‘फॉलोइंग’ लिस्ट से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को हटा दिया है। इनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे उनके बेहद करीबी दोस्तों के नाम शामिल हैं। फैंस ने नोटिस किया कि वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे जैसे सितारे भी अब उनके इस सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलोअर्स की सूची से गायब हो चुके हैं।

सिकुड़ती फॉलोइंग लिस्ट और काम के साथी
एक समय पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहने वाले करण जौहर की इंस्टाग्राम फॉलोइंग घटकर अब महज 78 रह गई है, जबकि खुद उनके इस प्लेटफॉर्म पर 17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस बड़े बदलाव के बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी अनफॉलो कर दिया है, जो जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म ‘नागजिला’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी ध्यान दिया कि कुछ समय पहले तक करण, प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे थे, जिसने पुराने मतभेदों की खबरों के बीच फैंस को हैरान किया था, लेकिन अब उनकी सूची में कोई भी बड़ा बॉलीवुड स्टार नहीं बचा है। वर्तमान में उनके द्वारा फॉलो किए जा रहे चंद खातों में केवल धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता और उनके बिजनेस पार्टनर अदार पूनावाला जैसे पेशेवर रूप से जुड़े नाम ही दिखाई दे रहे हैं।

करीबी दोस्तों और चहेते सितारों से बनाई दूरी
करण जौहर द्वारा अचानक उठाए गए इस कदम ने इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अब तक इस ‘अनफॉलो स्प्री’ पर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। फैंस के बीच यह बात सबसे ज्यादा चर्चा में है कि करण ने अपने उन चहेते कलाकारों से भी सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है जिन्हें उन्होंने खुद लॉन्च किया था। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को हमेशा करण जौहर का सबसे करीबी माना जाता रहा है, लेकिन अब वे भी इस सूची का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा, करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा जैसी उनकी सहेलियां भी अब इस फेहरिस्त से बाहर हैं।

सोशल मीडिया उपस्थिति और मौजूदा फिल्मी सफर
डिजिटल दुनिया में करण जौहर हमेशा से काफी सक्रिय रहे हैं। वह अक्सर अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही की प्यारी तस्वीरें, बॉलीवुड पार्टियों की झलकियां और अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। लेकिन इस हालिया कदम ने उनकी इस सार्वजनिक उपस्थिति को एक नया मोड़ दे दिया है। अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी हालिया फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लक्ष्य और अनन्या पांडे के अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन बेहद औसत रहा। अब देखना यह है कि सोशल मीडिया की इस सफाई के पीछे करण की कोई नई रणनीति है या सिर्फ डिजिटल दुनिया से एक अस्थायी दूरी।

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड छोड़ना और बवाल
साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्हें बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था और लोगों के साथ उनके मतभेद हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी से थक चुकी थीं, जिसके कारण उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। इस बयान के बाद भारतीय सिनेमा जगत में नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर एक बड़ा बवाल मच गया था। कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री जैसे सितारों ने प्रियंका का समर्थन करते हुए करण जौहर जैसी बड़ी हस्तियों पर निशाना साधा था।

प्रियंका का टेक और उनकी धमाकेदार वापसी
प्रियंका चोपड़ा का इस पूरे विवाद पर साफ स्टैंड था कि वह इंडस्ट्री के गंदे खेल से परेशान हो चुकी थीं, इसलिए जब उन्हें अमेरिकी संगीत और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले तो उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। अब लंबे समय बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ और एक्शन थ्रिलर ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में कमबैक की तैयारी में हैं।

करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा का पुराना विवाद और टसल
करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच का विवाद साल 2012 में गहराया था, जब शाहरुख खान और प्रियंका की नजदीकियों की खबरों के बीच करण के करीबी गुट ने प्रियंका को इंडस्ट्री में साइडलाइन करना शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रियंका के एक दोस्त ने मीडिया में करण के खिलाफ बयान दिया, जिससे नाराज होकर करण ने ट्विटर पर प्रियंका पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘बैकस्टैबर’ तक कह दिया था। इस अंदरूनी राजनीति और काम न मिलने की वजह से ही प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया। हालांकि साल 2023 में जब प्रियंका ने इस गुटबाजी का खुलासा किया तो पुराना विवाद फिर हरा हो गया। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक मंचों पर हमेशा एक-दूसरे से गले मिलकर इस कड़वाहट को छिपाने की कोशिश की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *