26 March, 2026 (Thursday)

मां महागौरी को इन भोगों से करें प्रसन्न, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

नवरात्रि का आज आठवां दिन है. आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है, जिसे बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है. इस दिन भक्त विशेष रूप से पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन करते हैं. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से मां महागौरी भक्तों की इच्छाएं पूरी करती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाती हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी को कुछ खास प्रकार के भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

नारियल का भोग
मां महागौरी को नारियल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. यह पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है, जिससे घर में शांति और खुशहाली बनी रहती है.

हलवा-पूरी और चने
महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन के समय हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है. इसे मां का प्रिय भोग माना जाता है और इससे विशेष आशीर्वाद मिलता है.

दूध से बने पकवान
खीर, पेड़ा या बर्फी जैसे दूध से बने मिठाई अर्पित करना भी शुभ होता है. यह जीवन में शांति और सकारात्मकता लाने का प्रतीक माना जाता है.

सफेद रंग के भोग
मां महागौरी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए खीर या मखाने से बनी मिठाइयों का भोग लगाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

फल और मिश्री
ताजे फल और मिश्री अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

भोग लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
भोग हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर तैयार करना चाहिए. पूजा के दौरान मन को शांत और सकारात्मक रखना जरूरी है. पहले मां को भोग अर्पित करें, उसके बाद ही स्वयं ग्रहण करें. कन्या पूजन में नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराना शुभ माना जाता है.

मां की कृपा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
ऐसी मान्यता है कि महाअष्टमी के दिन विधि-विधान से पूजा और भोग अर्पित करने से मां महागौरी शीघ्र प्रसन्न होती हैं. इससे घर में सुख-शांति, धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *