06 June, 2026 (Saturday)

जमाअत-ए-इस्लामी भोपाल ने किया इस्तक़बाल-ए-रमज़ान जलसे का आयोजन

भोपाल(ईएमएस)। शहर भोपाल जमाअत-ए-इस्लामी द्वारा आने वाले मुक़द्दस माह रमज़ानुल मुबारक के इस्तक़बाल के अवसर पर एक जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन डॉक्टर मुहिउद्दीन ग़ाज़ी ने की। डॉक्टर मुहिउद्दीन ग़ाज़ी ने अपने सदारती संबोधन में रमज़ान की रूहानी अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, तक़वा, इबादत और समाजी ज़िम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने रमज़ान के दौरान अख़लाक़ सुधारने और इंसानियत की ख़िदमत पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने क़ुरान को समझकर पढ़ने पर ज़ोर देते हुए कहा कि क़ुरान हिदायत की किताब है, और इससे हिदायत तभी हासिल होगी जब हम इसे समझकर पढ़ें। जमात मध्यप्रदेश के सहायक अध्यक्ष डॉ सैयद शाहिद अली ने रोज़े की अहमियत, कुरआन से लगाव और ज़रूरतमंदों की मदद पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जलसे के आखिर में अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए दुआ की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *