10 March, 2026 (Tuesday)

रोटरी नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 रोगियों का हुआ नेत्र परीक्षण

गुना (ईएमएस) गुना। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब गुना एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के तत्वाधान में रोटरी सदस्य राजेश अग्रवाल की पूज्य माताजी स्मृतिशेष श्रीमती कमला देवी एवं पूज्य पिताजी स्मृतिशेष श्री केशरीचंद अग्रवाल महुवालों की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क नेत्र, शुगर व बीपी जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रविवार को रोटरी भवन गुना में आयोजित किया गया। नेत्र शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सदगुरु संकल्प नेत्र चिकत्सालय के विशेषज्ञ डॉ अनिल पटेल एवं चिकित्सा दल द्वारा 140 से अधिक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें शुगर, वीपी जांच कर उचित परामर्श दिया ओर जरूरत मंदों को निःशुल्क चश्मे वितरण किए। जांच के दौरान 60रोगियों का मोतियाबंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए जिनको श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय लटेरी भेजा गया। जिनको अब नेत्र ज्योति मिलेगी। इससे पूर्व शिविर का विधिवत शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष सी ए ब्रजेश अग्रवाल, सचिव राजकुमार मंगल, वरिष्ठ रोटेरियन शिखर चंद जैन, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली एवं इंजी संजीव गर्ग, देवेंद्र रघुवंशी, शंभूनाथ तिवारी, सहित राजेश अग्रवाल, ईशानी अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, योगेश अग्रवाल पुनीत अग्रवाल, रवि अग्रवाल सहित व उनके परिजनों द्वारा मां सरस्वती जी एवं रनछोड़ दास जी महाराज के साथ साथ पूज्य माताजी, पिताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। इस अवसर पर सदगुरु कैंप इंचार्ज गोलू राठौर, घनश्याम बघेल, मिलन बघेल, धर्मेंद्र जादौन अक्षय सहित रोटरी सदस्यों ने शिविर में उपस्थित रहकर नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से सेवाकार्य किया। शिविर संयोजक श्री जैन ने बताया की नेत्र शिवर में मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां व चश्मा वितरण के साथ-साथ उनके रुकने एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा नि:शुल्क की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed