10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी आज इंदौर जाएंगे, दूषित पानी से मरने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

CM भगवंत मान आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. आज शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सभी विजयी उम्मीदवार मातोश्री पहुंचेंगे. इस अवसर पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे स्वयं सभी नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई देंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी आज इंदौर जाएंगे, दूषित पानी से मरने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
आज की ताजा खबर

विराट कोहली ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की.

टीवीके ने चुनाव अभियान समिति का किया गठन: विजय
आगामी तमिलनाडु विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर, राज्य, जिला और निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर चुनाव प्रचार गतिविधियों को संचालित करने के लिए एक चुनाव अभियान समिति का गठन किया जा रहा है. यह समिति सभी 234 निर्वाचन क्षेत्रों में परामर्श बैठकें, प्रचार बैठकें और संबंधित गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी. मैं सभी पार्टी साथियों से इस समिति को पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध करता हूं: टीवीके अध्यक्ष विजय

मुझे वेनेजुएला बहुत पसंद: ट्रम्प
वेनेजुएला के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, मुझे वेनेजुएला बहुत पसंद है. मैं इसके बारे में अच्छी बातें कहता हूं. मैं वेनेजुएला के बारे में नकारात्मक बातें नहीं करता. मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत देश है. एक हफ्ते में ही इसमें बहुत बदलाव आया है. यह अब तक के सबसे बड़े सैन्य अभ्यासों में से एक था. यह त्रुटिहीन था. हम नए राष्ट्रपति के साथ काम कर रहे हैं. हम देश चलाने वाले कई लोगों के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हमारे पास 5 करोड़ बैरल तेल है और हमें इसे तुरंत संसाधित करना होगा क्योंकि हमारे पास जगह नहीं है. क्या आप इसे लेंगे? मैंने कहा, हम इसे लेंगे. मुझे इस बारे में किसी से सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ी. वर्तमान अंतरिम राष्ट्रपति और बाकी सभी लोगों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं. बहुत सारा दबाव कम हो गया है.

ईरान में फंसे हुए भारतीय देर रात दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे
ईरान में फंसे हुए भारतीय देर रात को तेहरान से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे.

उद्धव ठाकरे ने नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को आज मातोश्री आने का दिया न्योता
उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के सभी नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को आज सुबह 11 बजे मातोश्री पर आमंत्रित किया है. आज शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सभी विजयी उम्मीदवार मातोश्री पहुंचेंगे. इस अवसर पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे स्वयं सभी नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई देंगे. इसके साथ ही मातोश्री पर जश्न और उत्सव का माहौल रहेगा. महानगरपालिका चुनावों के बाद यह पहला बड़ा सामूहिक कार्यक्रम है.

एक फरवरी को बजट के दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे
प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई इस साल एक फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी. प्री-ओपन मार्केट सुबह नौ बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा. इसी तरह, बीएसई ने भी निवेशकों के लिए एक फरवरी को कारोबार होने से संबंधित एक परिपत्र जारी किया है. बीएसई के नोटिस के अनुसार, एक फरवरी को विशेष कारोबार दिवस घोषित किया गया है और बाजार सामान्य कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे.

उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के सभी नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को आज सुबह 11 बजे मातोश्री पर आमंत्रित किया है. आज शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सभी विजयी उम्मीदवार मातोश्री पहुंचेंगे. इस अवसर पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे स्वयं सभी नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई देंगे. इसके साथ ही मातोश्री पर जश्न और उत्सव का माहौल रहेगा. महानगरपालिका चुनावों के बाद यह पहला बड़ा सामूहिक कार्यक्रम है. एक फरवरी को बजट के दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यूएस एंबेसी इस्लामाबाद का ऐलान, 21 जनवरी से पाकिस्तान के इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर अस्थायी रोक लगी. CM भगवंत मान आज दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे, पंजाब के मुद्दों पर करेंगे चर्चा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed