06 June, 2026 (Saturday)

ऐसे चेक करें अपने एरिया का रियल-टाइम AQI, बहुत आसान है तरीका

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के बीच Google Maps का AQI फीचर लोगों को रियल-टाइम एयर क्वालिटी देखने में मदद करता है. कुछ आसान स्टेप्स में आप अपने इलाके का AQI जान सकते हैं.
ऐसे चेक करें अपने एरिया का रियल-टाइम AQI, बहुत आसान है तरीका
How to Check Real Time AQI on Google Maps: उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है. खराब एयर क्वालिटी की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में घर से निकलने से पहले एयर क्वालिटी चेक करना बेहद जरूरी हो गया है. गूगल मैप्स का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) फीचर यूजर्स को रियल-टाइम AQI दिखाता है, जिससे आप बाहर जाने से पहले जरूरी सावधानी रख सकें.

Google Maps पर AQI चेक करना क्यों है जरूरी
दिल्ली जैसे बड़े शहरों में एयर क्वालिटी दिनभर बदलती रहती है. गूगल मैप्स का AQI फीचर आपको आसपास के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों की जानकारी देता है. इससे आप तय कर सकते हैं कि बाहर निकलना सुरक्षित है या नहीं. रोजाना सफर करने वालों के लिए यह फीचर सेहत से जुड़ा एक अहम टूल बन जाता है.

Weather सेक्शन से AQI देखने का आसान तरीका
Google Maps के होमपेज पर Explore सेक्शन में जाकर मौसम और AQI से जुड़ा आइकन दिखता है. इस पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले तापमान नजर आता है और उसके नीचे Air Quality का विकल्प मिलता है. इस ऑप्शन पर टैप करते ही आपके इलाके की हवा की क्वालिटी स्क्रीन पर दिख जाती है. यह तरीका भी काफी आसान और तेज है.

Google Maps में रंगों का क्या मतलब है
Google Maps में AQI को 0 से 500 के स्केल पर दिखाया जाता है, जिसमें अलग-अलग रंग नजर आते हैं. हरा रंग 0 से 100 के बीच अच्छी और सुरक्षित हवा को दर्शाता है. वहीं पीला, नारंगी और लाल रंग बढ़ते प्रदूषण का संकेत देते हैं. अगर मैप पूरी तरह लाल दिख रहा है और AQI 500 के करीब है, तो बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है. गूगल के मुताबिक, यह डेटा हर कुछ मिनट में अपडेट होता रहता है ताकि यूजर्स को ताजा जानकारी मिल सके.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *