06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान: कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले पर विरोध प्रदर्शन किया

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस पर हमें दीर्घकालीन समाधान के बारे में सोचना होगा. नगर निगम को टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं लेना चाहिए. पीएम मोदी इथियोपिया से ओमान के लिए रवाना हो चुके हैं.
आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान: कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले पर विरोध प्रदर्शन किया

राजस्थान: कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले पर विरोध प्रदर्शन किया.
राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले पर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा कार्यालय का घेराव किया जा रहा है. यह घेराव इसलिए किया जा रहा है कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.

47 लाख की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का भंडाफोड़, 5 और गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की जा रही 47 लाख की बड़ी ठगी का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे. जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क एक चीनी नागरिक के इशारे पर भारत में चल रहा था.

मोहाली एनकाउंटर में घायल गैंगस्टर हरपिंदर उर्फ मिड्डू की मौत
मोहाली एनकाउंटर में घायल गैंगस्टर हरपिंदर उर्फ मिड्डू की मौत हो चुकी है.

ED मामले को लेकर भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
ईडी मामले को लेकर भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन हो रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. कांग्रेस का आरोप है ED का इस्तेमाल कर बीजेपी सोनिया और राहुल गांधी पर फर्जी केस बना रही है.

नगर निगम को टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं लेना चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि नगर निगम को टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं लेना चाहिए. अगले साल से तय करें, टोल ना लिया जाए. विंटर के पीक सीजन में इससे वाहनों का प्रदूषण कम होगा.

प्रदूषण पर दीर्घकालीन समाधान की जरूरत- सुप्रीम कोर्ट
प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण पर दीर्घकालीन समाधान की जरूरत है.

महाराष्ट्र: कांग्रेस की MLC प्रज्ञा सातव हो सकती हैं बीजेपी में शामिल
कांग्रेस की MLC प्रज्ञा सातव जल्दी ही बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं. कांग्रेस को महापालिका चुनाव के पहले बड़ा झटका लग सकता हैं. प्रज्ञा सातव दिवंगत नेता और पूर्व सांसद राजीव सातव की पत्नी हैं.

UP: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ़सा अंसारी के कई ठिकानों पर पुलिस का छापा
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ़सा अंसारी के कई ठिकानों पर पुलिस का छापा आपरेशन चल रहा है. लेडी डॉन आफ़सा अंसारी गिरफ्तारी के पुलिस की स्पेशल टीम मुख्तार अंसारी अब्बास अंसारी के उमर अंसारी मां आफ़सा अंसारी ठिकानों पर गिरफ्तारी के सर्च ऑपरेशन जारी है. अफसा अंसारी पर 50 हजार का इनाम और लुक आउट नोटिस भगौड़ा घोषित है.

झारखंड में हाथियों के कुचलने से 5 लोगों की मौत
झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में हाथियों द्वारा कुचले जाने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली: जाफराबाद मर्डर केस में 5 शूटर गिरफ्तार
दिल्ली के जाफराबाद मर्डर केस में 5 शूटर गिरफ्तार किया गया है. इसमें लारेंस बिश्नोई गैंग शूटर भी शामिल है. शूटरों ने 3 बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया था.

दिल्ली: कल से सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम जरुरी
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण के कारण हालात खराब बने हुए हैं. यही वजह है कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत कल से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम ज़रुरी होगा.

नेशनल हेराल्ड केस राजनीतिक बदले की कार्रवाई: खरगे
कांग्रेस अध्यख खरगे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस एक बदले की कार्रवाई के तहत किया गया था. यहा साफ तौर पर राजनीतिक बदले वाली कार्रवाई थी.

देश के कई शहरों में घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई कम
देशभर के कई शहरों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, इसके कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई है.

अलवर: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर हादसे के बाद 3 लोग जिंदा जले
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया. पिकअप व अन्य वाहन टकराए, पिकअप में आग लग गई. इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोग जिंदा जल गए. मृतको की अभी पहचान नहीं हुई, पिकअप दिल्ली से जयपुर जा रही थी.

दिल्ली: पॉल्यूशन की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों मे इस समय पॉल्यूशन के कारण हाल बेहाल हो गया है. इस मामले में कई याचिकाएं लगाई गईं है, इन्हीं याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है.

दिल्ली: लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जा रही पुलिस
लूथरा ब्रदर्स को लेकर पुलिस दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हो चुकी है. कोर्ट ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लूथरा ब्रदर्स को भेजा है.
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.

पूर्व CM भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या को आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सुबह 11 बजे ईडी सौम्या को कोर्ट में पेश करेगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी. इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम पहुंचेंगी.

आप कुछ भी कर लें, तृणमूल कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ेगा- अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल में हो रहे एसआईआर को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि आप कुछ भी करें, टीएमसी का वोट प्रतिशत और सीटों की संख्या 2021 की तुलना में बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी को 10 करोड़ बंगालियों से माफी मांगनी होगी और बंगाल से रोके गए 2 करोड़ रुपये 7 दिनों के भीतर जारी करने होंगे.

दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है. कोर्ट ने साफ कहा कि अब ऐसे आदेश देने की जरूरत है, जिनका सख्ती से पालन हो सके. इस मामले में आज सुनवाई होगी.

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 दिसंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी. इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम पहुंचेंगी. मनरेगा का नाम बदलने को लेकर ‘जी राम जी’ बिल बुधवार को लोकसभा में चर्चा के लिए सूचीबद्ध है. पीएम मोदी इथियोपिया से ओमान जाएंगे. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सुबह 11 बजे ईडी सौम्या को कोर्ट में पेश करेगी.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed