MI IPL Auction 2026 Live Updates: आईपीएल की सबसे रईस टीम…लेकिन बजट सबसे कम, MI को अभी भी चाहिए 5 खिलाड़ी
IPL Auction 2026 Live Updates: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन का स्टेज सज चुका है, जल्द ही टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. मुंबई इंडियंस इस बार सबके कम रकम के साथ नीलामी में उतर रही है.
MI IPL Auction 2026 live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए आज यानी मंगलवार को अबु धाबी में खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी. इस लीग की सबसे अमीर टीम कही जाने वाली मुंबई इंडियंस (MI) भी अपने स्क्वॉड में कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए ऑक्शन में बोली लगाएगी. हैरानी की बात ये है कि MI इस बार ऑक्शन में सबसे कम बजट के पर्स के साथ उतर रही है. इसकी एक वजह ये भी है कि मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपने कई खिलाड़ियों को महंगे दामों पर रिटेन किया है, वहीं 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. MI के पर्स में सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये बचे हैं, इतनी ही रकम में उसे अपने 5 खाली स्लॉट के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगानी होगी.
मुंबई इंडियंस ने किसे किया रिटेन?
हार्दिक पांड्या
रोहित शर्मा
तिलक वर्मा
रयान रिकलेटन
रॉबिन मिंज
राज बावा
रघु शर्मा
मिचेल सेंटनर
कॉर्बिन बॉश
नमन धीर
जसप्रीत बुमराह
ट्रेंट बोल्ट
अल्लाह गफनजर
अश्विनी कुमार
दीपक चाहर
विल जैक्स
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस (MI) के ट्रेड प्लेयर्स- शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर
MI ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
बेवोन जैकब्स
कर्ण शर्मा
लिजाद विलियम्स
मुजीब उर रहमान
रीस टॉपले
कृष्णन श्रीजीत
सत्यनारायण राजू
विग्नेश पुथुर
