06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: आगरा: मथुरा हादसे की वजह से खंदौली टोल प्लाजा पर लगा जाम

केंद्र सरकार आज मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-G RAM-G’ करने वाले बिल को संसद में पेश करेगी. विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए यह बिल ला रही है.
आज की ताजा खबर LIVE: आगरा: मथुरा हादसे की वजह से खंदौली टोल प्लाजा पर लगा जाम

आगरा: मथुरा हादसे की वजह से खंदौली टोल प्लाजा पर लगा जाम
मथुरा में हुए हादसे के कारण आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा हुआ है. यहां पर बड़ी संख्या में बसें और अन्य वाहन खड़े हुए हैं. लोगों का कहना है कि वे कई घंटों से निकलने का इंतजार कर रहे हैं.

आज दिल्ली पहुंचेंगे लूथरा ब्रदर्स, पटियाला हाउस कोर्ट में किया जाएगा पेश
गोवा नाइट क्लब जिसमें आग लगने के कारण 25 लोगों की जान चली गई थी, उस क्लब के मालिकों को आज भारत लाया जाएगा. इसके तुरंत बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

MP-UP और राजस्थान में घना कोहरा, कई शहरों में लो विजिबिलिटी
MP-UP और राजस्थान के कई शहरों में घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी हो गई है. कई जगहों पर 500 मीटर विजिबिलिटी रह गई है.

जाफराबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाइयों की मौत
राजधानी दिल्ली के जाफराबाद थाना इलाके में बीती रात करीब 1:40 बजे फायरिंग की वारदात सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान 31 साल के फ़ज़ील के रूप में हुई.

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई बसों में लगी भीषण आग
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई बसों में आग लग गई. हताहतों की आशंका है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

J-K और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा: राजदूत हरीश
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘शांति के लिए नेतृत्व’ विषय पर हुई खुली बहस में, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पी. ने कहा, मैं आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए बयान का उल्लेख करना चाहता हूं. भारत यह दोहराना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं. वे थे, हैं और हमेशा रहेंगे. आज की खुली बहस में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का अनुचित उल्लेख भारत और उसके लोगों को नुकसान पहुंचाने के उसके जुनूनी इरादे को दर्शाता है.

टैरिफ ने हमें जबरदस्त राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदान की है: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, मेरे 10 महीनों के कार्यकाल में शेयर बाजार 52 बार नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है. एक दिन पहले तक भी शेयर बाजार इतिहास के उच्चतम स्तर पर था. इसका कारण यह है कि टैरिफ ने हमारे देश में अपार धन का प्रवाह किया है. चिप्स का उत्पादन हो रहा है. चिप कंपनियां ताइवान और अन्य जगहों से आ रही हैं, लेकिन मुख्य रूप से ताइवान से, जिसका बाजार में लगभग 100 प्रतिशत हिस्सा है और अब हम चिप्स बना रहे हैं. और हम कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे हैं. टैरिफ ने हमें जबरदस्त राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदान की है. पिछले 10 महीनों में जो हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. टैरिफ ने हमें जबरदस्त राष्ट्रीय सुरक्षा और अपार धन दिया है. स्रोत: व्हाइट हाउस/ यूट्यूब

अम्मान में किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ सार्थक चर्चा की: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैंने अम्मान में महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ सार्थक चर्चा की. भारत-जॉर्डन के विशिष्ट संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता सराहनीय है. इस वर्ष हम अपने द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि हमें भविष्य में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर, सैकड़ों जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

आज संसद में पेश होगा मनरेगा का नाम बदलने वाला बिल
केंद्र सरकार आज मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-G RAM-G’ करने वाले बिल को संसद में पेश करेगी. विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए यह बिल ला रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की यात्रा है. इसके बाद इथियोपिया और ओमान के लिए रवाना होंगे. बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक होगी. इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय समीक्षा बैठक है. एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप की मतदाता सूचियों का मसौदा मंगलवार को प्रकाशित किया जाएगा. संसद में मनरेगा का नाम बदलने से जुड़ा बिल पेश किया जाएगा. सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-G RAM-G’ करने का फैसला किया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *