06 June, 2026 (Saturday)

दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, कड़कड़ाती ठंड ने राजधानी में दस्तक दी.

आज की ताजा खबर LIVE: बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में कल जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्टप्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा. दोपहर 12 बजे वह कार्यभार संभालेंगे.

आज की ताजा खबर LIVE: बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में कल जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में कल जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप की मतदाता सूची का मसौदा कल प्रकाशित किया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त और विधायी चुनाव आयुक्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी भी वितरित करेंगे.

पार्टी मेरी मां के समान, मजबूती के साथ करूंगा काम: बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी

बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा है कि पार्टी मेरी मां के समान है और मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और धैर्य के साथ काम करूंगा.

मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए चुनाव घोषित, 15 जनवरी को मतदान

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. सभी 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 16 जनवरी को नतीजे सामने आएंगे.

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष

भाजपा ने संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. सरावगी दरभंगा से लगातार चुनाव जीते रहे हैं. पिछली नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे. इस बार उनको मंत्रालय में जगह न देकर पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है.

नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला.

भारत-यूएई रणनीतिक वार्ता के बाद इजराइल जाएंगे विदेश मंत्री

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करने के बाद सोमवार को इजराइल का दौरा करेंगे.

नितिन नबीन बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर में ग्रहण करेंगे पदभार

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं. मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेता पहले से मौजूद हैं. नितिन नबीन थोड़ी देर में पदभार ग्रहण करेंगे.

दिल्ली पहुंचे नितिन नबीन, थोड़ी देर में बीजेपी ऑफिस में होगा स्वागत

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. उनके स्वागत करने दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद, और सभी मंत्री मौजूद रहे.

साकेत कोर्ट ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन की न्यायिक हिरासत 20 दिसंबर तक बढ़ाई

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है. सिद्दीकी को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वो न्यायिक हिरासत में हैं.

गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पदभार ग्रहण करेंगे. बीजेपी मुख्यालय में उनका स्वागत होगा. इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को दी राहत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया गया है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि यह संरक्षण जांच पूरी होने तक जारी रहेगा

लूथरा ब्रदर्स को कल सुबह लाया जाएगा दिल्ली

गोवा के नाइट क्लब में आग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे. वह हादसे के बाद थाईलैंड भाग गए थे.

पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन

अयोध्या के पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है. उनका निधन मध्य प्रदेश रीवा में हुआ इलाज के दौरान हुआ है.

मनरेगा की जगह विकसित भारत-जी राम जी योजना

केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर VB-G RAM G (विकसित भारत—जी राम जी) योजना करने जा रहा है. साथ ही अब हर वित्तीय वर्ष में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक सौ पच्चीस दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी. इसके लिए सरकार आज संसद मे बिल पेश करेगी.

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रभारियों का ऐलान

असम विधानसभा चुनाव के लिए बैजयंत पांडा को असम का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वहीं पीयूष गोयल तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी बने हैं. पहले बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया था पर अब उनको असम शिफ्ट कर दिया गया है. विधायक सुनील शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दरशना जरदोश को असम का सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया.

कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में टकराए एक दर्जन वाहन

ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा वाहन कोहरे की वजह से आपस में टकराए. वाहन मे भरे हुए आलू सड़कों पर बिखरे. पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

पंडित नेहरू ने जम्मू और कश्मीर को बनाया विवादित- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा, “जम्मू और कश्मीर पंडित नेहरू के हाथों में था. उन्होंने जम्मू और कश्मीर को इतना विवादित बना दिया कि आज़ादी के बाद से यह भारत के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यह देश प्रधानमंत्री का आभारी है, जिन्होंने कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करके सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया, ताकि कश्मीर को भारत राज्य का अभिन्न अंग बनाया जा सके.”

तीन देशों के दौरे पर रवाना PM नरेंद्र मोदी, पहले जाएंगे जॉर्डन

नरेंद्र मोदी अगले तीन दिनों की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुए. उन्हेंने एक्स पोस्ट पर कहा, “अगले तीन दिनों में, मैं जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाऊंगा. ये तीन महत्वपूर्ण साझेदार हैं जिनके साथ भारत के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध और मजबूत द्विपक्षीय रिश्ते हैं.

सिडनी हमलावर से भिड़ने वाले अहमद की ट्रंप ने की तारीफ

व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिडने के हमलावर से बंदूक छीन्ने वाले अहमद की तारीफ़ की और कहा, “वह सच में एक बहुत, बहुत बहादुर इंसान हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर हमलावरों में से एक पर हमला किया और कई लोगों की जान बचाई.”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने जन्मदिन पर की गौसेवा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा ने जयपुर के सांगानेर में पिंजरापोल गौशाला में ‘गौसेवा’ की. सीएम शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और राज्य में उनकी सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं.

सिडनी का हमलावर पाकिस्तान आर्मी जनरल का बेटा

सिडनी में हमला करने वाला नवीद अकरम, रिटायर्ड पाकिस्तानी सेना के जनरल सादिक अकरम का बेटा है. वह कुछ महीने पहले ISIS में शामिल हुआ था. नवीद अकरम का परिवार अभी इस्लामाबाद में रहता है.

कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट्स शेड्यूल पर असर- IndiGo

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ेगा. कंपनी ने कहा कि, हम मौसम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंज़िल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

बीजेपी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अपने आवास से रवाना

बीजेपी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन अपने आवास से रवाना हुए. वे जल्द ही दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.उन्होंने कहा, मैं भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा हूं. पार्टी ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जब तक एनडीए एकजुट है, बंगाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है.

कांग्रेस ने विधायक मोहम्मद मोकिम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

एआईसीसी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कटक विधायक मोहम्मद मोकिम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है.

दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, कड़कड़ाती ठंड की दस्तक

PM मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे.

बीजेडी के नेताओं ने भुवनेश्वर में डीजीपी कैंप कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन

ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला क्षेत्र में रविवार को पूर्व बीजेडी विधायक प्रणब बालाबंतराय के समर्थकों पर हुए हिंसक हमले के विरोध में बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेताओं और समर्थकों ने भुवनेश्वर में डीजीपी कैंप कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया.

आज दोपहर 12 बजे कार्यभार संभालेंगे नितिन नबीन

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा. दोपहर 12 बजे वह कार्यभार संभालेंगे. बीजेपी के सभी बड़े नेता नितिन नवीन के स्वागत और कार्यभार संभालने के मौके पर मौजूद रहेंगे.

आज से पीएम मोदी की विदेश यात्रा, 4 दिन में करेंगे 3 देशों का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर सीएम रेखा गुप्ता उनका स्वागत करेंगी. इसके बाद नबीन सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. इसमें कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. सोमवार को कई कई मुद्दों पर चर्चा भी हो सकती है और हंगामे के भी आसार हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे तथा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. बैठक के बाद वो वेल्लोर भी जा सकते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद से यूपी में SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम ने कहा है कि SIR में करीब 4 करोड़ मतदाताओं का गैप सामने आया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed