आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर लगी रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात संसद भवन में होगी. डीजीसीए ने एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को तलब किया है. अंडमान के विजयपुरम में वीडी सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है. 6 महीने तक किसी भी विभाग के लोग हड़ताल नहीं कर सकते हैं. UP Essential Services Maintenance Act – ESMA के तहत सरकार का फैसला लिया गया है.
पाक जासूसी मामले में एक और वकील गिरफ्तार
पाक-जासूसी कनेक्शन में SIT की बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और वकील को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान से जुड़े जासूसी और हवाला नेटवर्क की जांच कर रही SIT को बड़ी सफलता मिली है. गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला तावड़ू क्षेत्र का वकील नय्यूम गिरफ्तार कर लिया गया है.
जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
जापान के उत्तरी इलाके में 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है.
महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर का निधन
कांग्रेस नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर का आज लातूर में निधन हो गया है. 91 वर्ष के शिवराज पाटील चाकूरकर लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्यरत रहे थे. लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में सड़क हादसा, 9 की मौत
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल राहत बचाव कार्य किया जा रहा है.
रायबरेली: राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में कोर्ट में आज होगी सुनवाई
राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी अर्जी पर रायबरेली कोर्ट में आज सुनवाई होगी. MP/ MLA कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी.
बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत बिगड़ी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं.
पारदर्शिता खत्म कर सकता है चुनाव आयोग: माकन
वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान पर कांग्रेस सांसद अजय माकन ने कहा, इस रैली में राजस्थान की अहम भूमिका होगी, क्योंकि पंजाब में चुनाव उसी दिन हैं. भाजपा, अमित शाह या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इनमें से कोई भी राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दे रहा है. मशीन-पठनीय मतदाता सूची देने में वे क्यों हिचकिचा रहे हैं?. इसका मतलब है कि चुनाव आयोग जो चाहे कर सकता है, पारदर्शिता खत्म कर सकता है, पक्षपात कर सकता है और उसके खिलाफ कुछ नहीं किया जा सकता.
आयुष्मान भारत की वित्तीय प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव रखा: डॉ. मनीष बंसल
डॉक्टरों की हड़ताल पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने कहा, आज हमने उनसे मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की. सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एसीपी) योजना के स्थान पर आयुष्मान भारत की वित्तीय प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव रखा गया है और इसके लिए एक समिति का गठन भी किया गया है. सीधी भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अन्य राज्यों की स्थिति का जायजा लेने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा. हड़ताल समाप्त कर दी गई है.
सभी विपक्षी दलों को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं : केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम यहां अपनी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को देखने आए हैं. मुझे लगता है कि इस रैली में राजस्थान की अहम भूमिका होगी. यह ‘वोट चोरी’ का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को बड़े पैमाने पर उठाएंगे. यह रैली तो बस शुरुआत है. सभी विपक्षी दलों को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है. उन्हें कम से कम हमें जवाब तो देना चाहिए. साफ तौर पर, हमारा लोकतंत्र खतरे में है.
नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष ट्रेन 04081/04082 चलाई जाएगी. ट्रेन 04081 12-13 दिसंबर 2025 को चलेगी, जो नई दिल्ली से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटरा पहुंचेगी. यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर में रुकेगी.
आज PM मोदी यूपी के NDA सांसदों से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात संसद भवन में होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात संसद भवन में होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर रहेंगे. अंडमान के विजयपुरम में वीडी सावरकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. डीजीसीए ने एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को तलब किया है. इंडिगो की तरफ से यह बताया गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो गया है. बावजूद इसके कई जगहों के फ्लाइट अभी भी कैंसिल हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के खेत पर रबी सीजन की किसान पाठशाला का उद्घाटन करेंगे. राजस्थान सरकार स्टार्टअप सम्मेलन आयोजित करेगी.
