11 March, 2026 (Wednesday)

हिमालय के शिकारी लगा रहे आग

पिथौरागढ़(ईएमएस)। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बुग्यालों में इन दिनों शिकारी एक्टिव हो गए हैं, जंगली जानवरों के शिकार के लिए वह यहां पर आग लगा रहे हैं। आंशका जताई जा रही है कि ये सब शिकारियों ने किया है, जो दुर्लभ जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। जिसके बाद अब पिथौरागढ़ का वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। डीएफओ ने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सेना को लेटर लिखा है, जिसमें आईटीबीपी और एसएसबी की मदद मांगी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढऩे के कारण राज्य पशु कस्तूरी मृग और हिम तेंदुए बुग्यालों में आ रहे हैं। जहां इन्हें चरने और शिकार करने के लिए बेहतर अवसर मिलते हैं। कस्तूरी मृग और हिम तेंदुए के शिकार के लिए शिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *