आज की ताजा खबर LIVE: MCD उपचुनाव: शालीमार बाग और चांदनी चौक से बीजेपी की जीत
दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से दो दिन की केरल यात्रा पर जाएंगी. दिल्ली दंगे मामले में उमर, शरजील, गुलफिशा की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी.
उत्तर प्रदेश: जालौन में पोल से टकराई बाइक, हादसे में 3 दोस्तों की मौत
जालौन में विद्युत पोल से अपाचे बाइक टकराने से हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई. तीनों यज्ञ से भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे.
रेणुका चौधरी के खिलाफ लाया जा सकता है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
राज्यसभा में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जा सकता है. संसद में सुरक्षा उल्लंघन के आधार पर राज्यसभा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर विचार कर रही है. रेणुका चौधरी के संसद में अपना कुत्ता लाने और उसके बाद दिए बयान पर सत्तापक्ष के तरफ से आपत्ति व्यक्त किया गया था.
हमीरपुर: पुलिस के सिपाही को बंधक बनाकर किया हमला
यूपी के हमीरपुर में सिपाही आशीष कुमार मौर्या के हाथ पैर बांध कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. भीड़ ने सिपाही आशीष को बंधक बनाकर सिर पर किया जानलेवा हमला, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी, सभी स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश की चेतावनी के कारण, पुडुचेरी में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे: शिक्षा मंत्री ए. नामचिवायम
दिल्ली में एमसीडी के 12 वॉर्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित
दिल्ली में एमसीडी के 12 वॉर्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को मतदान हुआ था, उनमें से 9 पर पहले भारतीय जनता पार्टी का और शेष तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था. उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा था.
राज्यसभा की एक मर्यादा जहां लोकतंत्र का सम्मान किया जाता है: एनवी सुभाष
संसद में कुत्ता लाने को लेकर उठे विवाद पर भाजपा नेता एनवी सुभाष ने कहा, यह अनुचित और अशोभनीय है. भाजपा तेलंगाना मांग करती है कि वह तुरंत अपना बयान वापस लें. राज्यसभा की एक मर्यादा होती है, जहां लोकतंत्र का सम्मान किया जाता है. उनके बयान और अनियंत्रित व्यवहार एक शिक्षित महिला के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं हैं, जिन्हें अपनी पार्टी कांग्रेस और यहां तक कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व के नक्शेकदम पर चलना चाहिए, जिनका अपने विपक्षी दलों के प्रति हमेशा अच्छा व्यवहार रहा है. कांग्रेस को भी ऐसे सदस्यों का संज्ञान लेना चाहिए और बकवास करने के बजाय लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
तेलंगाना राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया
केंद्र सरकार के तत्काल आदेश के बाद तेलंगाना राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया.(स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क, तेलंगाना राज्य)
हर किसी को आपदा के लिए तैयार रहना सीखना होगा: रेखा गुप्ता
आपदा के लिए तैयार स्कूल अभियान’ के शुभारंभ पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, यह बहुत ज़रूरी है. प्रधानमंत्री मोदी का विजन एक आपदा-तैयार देश, शहर और स्कूल बनाने का है, जहां हर किसी को आपदा के लिए तैयार रहना सीखना होगा. यह अभियान पूरे देश में चलेगा और इसकी शुरुआत दिल्ली से हो गई है. यह किसी भी आपदा का सामना करने के लिए तैयार शहर बनेगा.
‘रक्षा संगठनों को सुसज्जित करने के लिए भारत के साथ मिलकर कर रहे काम’
भारत और इज़राइल के बीच साझेदारी पर, मेप्रोलाइट के सीईओ शुकी श्वार्ट्ज कहते हैं, पिछले दो दशकों से, हम विभिन्न रक्षा संगठनों को सुसज्जित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसमें वृद्धि देखी है. हमें मेक इन इंडिया पहल को अपनाने वाले पहले लोगों में से एक होने पर गर्व है, जो भारतीय बाजार में बड़ी हिस्सेदारी के लिए बड़ी मात्रा में एक साथ लाता है. हम बाजार की जरूरतों और अनुबंधों की आवश्यकता के अनुसार गहन तकनीक के लिए पूरी तरह से खुले हैं. हम पहले से ही भारत में बैरल का उत्पादन कर रहे हैं. अब हम भारत में एआरबीईएल प्रणालियों को एकीकृत करने के संबंध में पहली बातचीत और वार्ता में हैं.
दिल्ली में MCD के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज
दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को मतदान हुआ था, उनमें से 9 पर पहले भारतीय जनता पार्टी का और शेष तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से दो दिन की केरल यात्रा पर जाएंगी. 3 दिसंबर को वह तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस-2025 कार्यक्रम में शामिल होंगी और नेवी के ऑपरेशनल डेमो को देखेंगी. दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को मतदान हुआ था, उनमें से 9 पर पहले भारतीय जनता पार्टी का और शेष तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था. उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा था. दिल्ली दंगे मामले में उमर, शरजील, गुलफिशा की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के साथ बदसलूकी के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आज से रेजिडेंट डॉक्टर इलेक्टिव सर्विसेस बंद रखेंगे. विपक्षी दलों के नेता संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में मिलेंगे. वे संसद में अपनी संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे. दिल्ली हाई कोर्ट एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें राजधानी में बेहद खतरनाक हवा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है.
